NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा अल्ट्रोज रेसर भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित, जानिए क्या है इसकी खासियत 
    अगली खबर
    टाटा अल्ट्रोज रेसर भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित, जानिए क्या है इसकी खासियत 
    टाटा अल्ट्रोज रेसर को भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है (तस्वीर: एक्स/@isagarparikh)

    टाटा अल्ट्रोज रेसर भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित, जानिए क्या है इसकी खासियत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Feb 01, 2024
    10:19 am

    क्या है खबर?

    टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अल्ट्रोज रेसर एडिशन को प्रदर्शित किया है।

    यह टाटा अल्ट्रोज का परफॉर्मेंस अवतार है, जिसे रेस कार से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें काले पहिए, काली छत और सफेद रेसिंग धारियों से सजे काले बोनट के साथ आकर्षक लुक दिया गया है।

    साथ ही बॉडी पर चमकीला नारंगी रंग इसमें स्पोर्टीनेस टच जोड़ता है। इसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था।

    फीचर 

    ऐसे हैं अल्ट्रोज रेसर के फीचर 

    टाटा अल्ट्रोज रेसर में एक चौड़ा काला ग्रिल और स्वेप्ट-बैक हेडलाइट है जो इसे आकर्षक लुक प्रदान करती हैं। साथ ही ग्लॉसी फिनिश वाले अलॉय व्हील और फेंडर्स पर 'रेसर' बैजिंग देखने को मिलता है।

    इसके अलावा, गाड़ी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले से लैस 10.2-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।

    लेटेस्ट कार में सिंगल-पेन सनरूफ, डुअल-टोन डैशबोर्ड, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और की-लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    पावरट्रेन 

    मिलेगा नया पावरट्रेन 

    अल्ट्रोज रेसर में नया 1.2-लीटर, TGDi इंजन दिया गया है, जो i-टर्बो की तुलना में अधिक पावर देता है।

    यह इंजन 5,000rpm पर 125bhp की पावर और 1,700 से 3,500rpm के बीच 225Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    इसे आगामी महीनों में पेश किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 9.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। यह हुंडई i20 N-लाइन से मुकाबला करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टाटा मोटर्स
    टाटा अल्ट्रोज
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    टाटा मोटर्स

    टाटा ने दिखाई पंच इलेक्ट्रिक की पहली झलक, बुकिंग भी हुई शुरू  इलेक्ट्रिक कार
    टाटा ने आगामी इलेक्ट्रिक कारों के लिए नए प्लेटफॉर्म से उठाया पर्दा, जानिए क्या होगा खास  इलेक्ट्रिक कार
    महिंद्रा XUV400 के मुकाबले में कैसी होगी टाटा पंच EV? यहां जानिए कार की तुलना
    टाटा पंच EV खरीदने की है योजना तो जान लीजिये इसके किस वेरिएंट क्या फीचर्स मिलेंगे टाटा पंच

    टाटा अल्ट्रोज

    दिवाली के मौके पर टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट टाटा मोटर्स
    CNG वेरिएंट में आ रही टाटा अल्ट्रोज, अगले महीने होगी लॉन्च टाटा मोटर्स
    टाटा अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसकी खासियत हैचबैक कार
    टाटा अल्ट्रोज के बिक्री का आंकड़ा 1.75 लाख के पार, अपडेटेड वेरिएंट में जल्द होगी लॉन्च  टाटा मोटर्स

    लेटेस्ट कार

    महिंद्रा XUV700 का 2024 मॉडल लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    MG ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, मिलेगा आक्रामक लुक  MG मोटर्स
    हुंडई क्रेटा N-लाइन के बारे में जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा  हुंडई मोटर कंपनी
    2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में हुई लॉन्च, इतनी है कीमत  जगुआर लैंड रोवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025