Page Loader
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने खरीदी सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV BMW iX
रितेश देशमुख ने खरीदी BMW iX

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने खरीदी सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV BMW iX

Sep 01, 2022
07:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर BMW की नई इलेक्ट्रिक कार iX खरीदी है। बुधवार शाम एक गणपति समारोह में उन्हें रेड वाइन रंग की इस नई कार में अपने बच्चों के साथ देखा गया, जिसे रितेश खुद ड्राइव कर रहे थे। यह इनकी दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले यह टेस्ला X के मालिक हैं, वह कार रितेश को जेनेलिया ने ही गिफ्ट की थी।

BMW iX

BMW की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार

BMW iX भारतीय बाजार में जर्मन ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है। यह पूरी तरह से आयातित मॉडल है, जिसे भारत में CBU रूप में लाया जाता है। यह iX BMW के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की टॉप रेंज इलेक्ट्रिक कार है। यह अन्य कारों से बहुत अलग दिखती है। इसमें सामने एक सामान्य से अधिक बड़ी ग्रिल दी गई है। रितेश और जेनेलिया को इसके M-स्पोर्ट वेरिएंट में देखा गया था।

स्पेक्स

क्या है इस कार की क्षमता?

iX इलेक्ट्रिक SUV में 76.6kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 322bhp की पावर और 630Nm टॉर्क जनरेट करता है। BMW के अनुसार, सिंगल चार्ज में यह 425 किलोमीटर तक की WLTP टेस्टेड रेंज देती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह 6.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लोती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 150kW तक DC चार्जिंग और 11kW तक AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कीमत

क्या है इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत?

भारत में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की एक्स शोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये से शुरू होती है। अपने सेगमेंट में यह मर्सिडीज-बेंज EQC, ऑडी ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक और जगुआर I-पेस को टक्कर दे रही है। BMW iX को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित SUV का खिताब 2021 से मिला हुआ है। व्यस्क सुरक्षा श्रेणी के लिए 100 में से 91 प्रतिशत रेटिंग और बच्चों की सुरक्षा के लिये इसे अधिकतम 24 में से 24 अंक हासिल हुए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

रितेश देशमुख के 40वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने इन्हें लाल रंग की टेस्ला मॉडल X गिफ्ट में दी थी। इस कार को रखने वाले रितेश बॉलीवुड के एकमात्र अभिनेता बन हैं। इस कार में फाल्कन-विंग स्टाइल दरवाजे है। यह 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। टेस्ला के अनुसार, मॉडल X सिंगल चार्ज पर करीब 475 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।