Page Loader
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत का कल होगा ऐलान, जानिए कितनी होगी 
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कल लॉन्च होगी (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत का कल होगा ऐलान, जानिए कितनी होगी 

Aug 31, 2024
02:04 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड कल (1 सितंबर) अपनी नई क्लासिक 350 की कीमत का ऐलान करने जा रही है। अपडेटेड बाइक के रेट्रो लुक को बरकरार रखते हुए इसमें सूक्ष्म कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं। इसे 7 नए रंगों- एमराल्ड, जोधपुर ब्लू, मद्रास रेड, मेडेलियन ब्राउन, कमांडो सैंड और स्टेल्थ ब्लैक में पेश किया है। यह 5 वेरिएंट- हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल, डार्क और एमराल्ड में उपलब्ध होगी। यह जावा 350, जावा 42 बेनेली इम्पीरियल 400, होंडा H'ness 350 से मुकाबला करेगी।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है नई क्लासिक 

नई रॉयल एनफील्ड 350 में LED हेडलाइट और पायलट लैंप के साथ टॉप-स्पेक में LED टर्न इंडीकेटर दिए हैं, जबकि अन्य वेरिएंट में हैलोजन इंटीकेटर की सुविधा दी गई है। साथ ही, सिग्नल और एमराल्ड वेरिएंट एडजेस्टेबल लीवर से लैस है, जबकि अन्य वेरिएंट के ग्राहक इन्हें अलग से चुन सकते हैं। लेटेस्ट बाइक में एनालॉग-आधारित इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें एक छोटी MID स्क्रीन है। इसके अलावा हैंडलबार के नीचे एक C-टाइप चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल-चैनल ABS मानक है।

कीमत 

इतनी होगी संभावित कीमत 

अपडेटेड क्लासिक 350 में 349cc, J-सीरीज, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 6,100rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दोपहिया वाहन में 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील मिलते हैं, जबकि अलॉय व्हील चुनिंदा वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस दोपहिया वाहन की शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।