Page Loader
नई हस्कवरना विटपिलेन 250 बाइक अगले साल देगी दस्तक, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक 
नई हस्कवरना विटपिलेन 250 बाइक अगले साल लॉन्च होगी (तस्वीर: हस्कवरना)

नई हस्कवरना विटपिलेन 250 बाइक अगले साल देगी दस्तक, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक 

Nov 23, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना अपनी नई विटपिलेन 250 बाइक लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट बाइक को हाल ही में पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बाइक में हाल ही में लॉन्च हुई नई KTM ड्यूक 250 की तरह बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। हस्कवरना विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 250 दोनों का उत्पादन भारत में किया जाता है और यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचे जाते हैं।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस होगी नई विटपिलेन 250 

नई हस्कवरना विटपिलेन 250 के टेस्ट म्यूल को अपडेट हेडलाइट कवर, नए अलॉय व्हील और टेल सेक्शन पर लगी नंबर प्लेट के साथ देखा गया है। इस दोपहिया वाहन में नए रंग के विकल्प के साथ एक बड़ा एयरबॉक्स, नए डिजाइन वाला सिलेंडर हेड और राइड-बाय-वायर भी शामिल होने की संभावना है। सस्पेंशन के साइड-माउंटेड रियर मोनोशॉक यूनिट और फ्रंट में USD फोर्क्स मिलेगी। इसके अलावा, नया फ्यूल टैंक और अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी होगा।

पावरट्रेन 

नई विटपिलेन में मिलेगा नई ड्यूक जैसा इंजन 

2024 हस्कवरना विटपिलेन में नए ड्यूक 250 के समान 249cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 9,250rpm पर 30.5bhp और 7,250rpm पर 25Nm का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा जाएगा। इसका एग्जाॅस्ट सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम और नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर ड्यूक 250 के समान होंगे। इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है और कीमत मौजूदा मॉडल की 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।