Page Loader
नई BMW X2 क्रॉसओवर से उठा पर्दा, ये मिलते हैं फीचर 
नई BMW X2 क्रॉसओवर को जापान मोबिलिटी शो में प्रदर्शित किया जाएगा (तस्वीर: एक्स/@responsejp)

नई BMW X2 क्रॉसओवर से उठा पर्दा, ये मिलते हैं फीचर 

Oct 11, 2023
04:19 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी दूसरी जनरेशन की X2 क्रॉसओवर से पर्दा उठा दिया है। इस महीने के अंत में यह टोक्यो में होने वाले जापान मोबिलिटी शो में प्रदर्शित होगी। इसके बाद वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने के बाद भारत में दस्तक देगी। यह गाड़ी नई स्टाइलिंग, 2 पावरट्रेन विकल्प और नए फीचर अपडेट के साथ पेश की गई है। इसका डिजाइन इसे मौजूदा BMW X2 से अलग बनाता है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है नई X2

नई BMW X2 में एक कूपे जैसी छत, सीधा फ्रंट प्रोफाइल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मस्कुलर रियर प्रोफाइल क्रॉसओवर को मजबूत और बोल्ड लुक प्रदान करते हैं। लेटेस्ट कार अपडेटेड LED हेडलैंप, टेललाइट्स के साथ बड़ी किडनी ग्रिल, 21-इंच के पहिये दिए गए हैं। केबिन BMW कर्व्ड डिस्प्ले और इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट और आईड्राइव 9 सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा, घुमावदार डिस्प्ले 10.25-इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले को एक ही ग्लास में जोड़ती है।

पावरट्रेन 

नई BMW X2 में मिलता है शक्तिशाली इंजन 

नई BMW X2 के एक्सड्राइव28i वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 237bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 6.2 सेकेंड में 0-96 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। लग्जरी कार के टॉप वेरिएंट M35i एक्सड्राइव में 2.0-लीटर इंजन दिया है, जो 307bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन कार को 5.2 सेकेंड में 0-96 किमी/घंटे की रफ्तार तक पहुंचाने में सक्षम है। इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है।