Page Loader
MG साइबरस्टर के रंगों का हुआ खुलासा, जानिए कितने विकल्प मिलेंगे 
MG साइबरस्टर को आकर्षक लुक में पेश किया जाएगा (तस्वीर: एक्स/@vaielettrico)

MG साइबरस्टर के रंगों का हुआ खुलासा, जानिए कितने विकल्प मिलेंगे 

Dec 30, 2024
02:13 pm

क्या है खबर?

MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार साइबरस्टर की लॉन्चिंग का भारतीय बाजार में बेसब्री से इंतजार है। इसे जनवरी, 2025 में आयोजित होने वाले ग्लोबल एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। पिछले दिनों इसके पावरट्रेन को लेकर जानकारी सामने आने के बाद इसके रंग विकल्पों का खुलासा हुआ है। भारत में MG साइबरस्टर को 4 रंगों- रेड, ग्रे, व्हाइट और यलो में बेचा जाएगा। यूरोपीय बाजार में यह इलेक्ट्रिक कार कुल 6 रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

लुक 

ऐसा है स्पोर्ट्सकार का लुक 

साइबरस्टर के लुक की बात करें तो अष्टकोणीय 'MG' बैज, लंबा बोनट और सॉफ्ट-टॉप छत 1960 के दशक के दौरान बेचे गए MG B रोडस्टर की याद ताजा करती है। वायुगतिकीय दक्षता को नियंत्रण में रखने के लिए एक क्लोज नोज और ऊपर की ओर झुकने वाले एयर इंटेक को भी सामने वाले बंपर में एकीकृत किया गया है, जिससे एक 'स्माइलिंग' फेस बनता है। इसके सिजर दरवाजे मुख्य आकर्षण है, जो किसी भी इलेक्ट्रिक कार में पहली बार है।

बैटरी 

इतनी रेंज देगी यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार 

इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार में 19 से 20-इंच पहिए मिलने की उम्मीद है। पीछे LED टेललाइट्स में प्रत्येक को बाएं और दाएं तीर के आकार का डिजाइन मिलता है, जो चौड़ी DRL पट्टी के नीचे स्थित है। इसे 77kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 570 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी। यह कंपनी के प्रीमियम शोरूम MG सलेक्ट पर बेचे जाने वाला पहला मॉडल होगा और कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।