Page Loader
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, जानिए क्या होंगे बदलाव
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट पर चल रहा काम (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, जानिए क्या होंगे बदलाव

लेखन अविनाश
Oct 19, 2023
09:30 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे दमदार गाड़ी महिंद्रा XUV700 को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी को जल्द ही नए 6-सीटर वेरिएंट में उतार सकती है। इसके अलावा इस गाड़ी के लुक को भी अपडेट किया जा सकता है। महिंद्रा इस गाड़ी के पावरट्रेन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगी। आइये जानते हैं कि इस गाड़ी में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।

लुक

अपडेटेड लुक में आ सकती है महिंद्रा XUV700 

आगामी SUV महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, जैसे कि नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक होंगी, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। इसके अलावा इसमें नया लोगो भी मिलेगा, जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज में दिया जाता है। XUV700 को कई नए रंगों के विकल्प में भी लॉन्च किए जाने की खबर है।

पावरट्रेन

पावरट्रेन में नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

मौजूदा मॉडल के समान ही महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। इसके डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिलेगा, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन मिल सकता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

फीचर्स

नए वेरिएंट में आ सकती है गाड़ी 

वर्तमान में महिंद्रा XUV700 5-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में आती है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नई XUV700 को 6-सीटर वेरिएंट में लॉन्च करने की योजना बना रही है। फीचर्स में इसमें डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। लग्जरी फीचर्स के लिए इसमें सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ, ADAS तकनीक और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया जाएगा।

जानकारी

क्या होगी नई महिंद्रा XUV700 की कीमत?

भारतीय बाजार में नई महिंद्रा XUV700 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी महिंद्रा XUV300 का मिडलाइफ अपडेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। गाड़ी के एक्सटीरियर में बदलाव देखने को मिलेगा, जबकि इंटीरियर काफी हद तक समान रहने की संभावना है। अब गाड़ी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कनवर्टर) के साथ पेश करने की योजना है, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) की जगह ले सकता है।