NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में आएगी, अगले साल होगी लॉन्च
    ऑटो

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में आएगी, अगले साल होगी लॉन्च

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में आएगी, अगले साल होगी लॉन्च
    लेखन अविनाश
    Nov 28, 2022, 01:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में आएगी, अगले साल होगी लॉन्च
    तीन वेरिएंट्स में आएगी महिंद्रा XUV400 (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 2023 की शुरुआत में भारत में अपनी XUV400 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। खबर है कि इस EV को तीन वेरिएंट्स- बेस, EP और EL में पेश किया जाएगा। यह 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है। यह XUV300 पर आधारित है। कंपनी की मानें तो एक बार चार्ज करने पर यह 456 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    कैसा है महिंद्रा XUV400 का डिजाइन?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 में मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैकLED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, वाइड एयर डैम्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो दिया गया है। इस EV के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इस SUV के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।

    सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर चलेगी यह गाड़ी

    XUV400 इलेक्ट्रिक कार को महिंद्रा के इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी ने इस को 39.5kW बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश किया है। इस कार की मोटर को 150bhp की पावर बनाने की क्षमता दी गई है। महिंद्रा का दावा है कि यह SUV सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है। DC फास्ट चार्जर से यह 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

    महिंद्रा XUV400 के केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 में बड़ा 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, एक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस SUV में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स भी हैं।

    क्या होगी इस SUV की कीमत?

    महिंद्रा XUV400 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी जनवरी 2023 में इसके लॉन्च इवेंट के दौरान की जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि EV की कीमत लगभग 15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल ही में कंपनी ने अपनी नई महिंद्रा XUV300 टर्बो स्पोर्ट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। लेटेस्ट मॉडल में कंपनी ने एक नए 1.2-लीटर T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। साथ ही इसमें नए ट्विन पीक्स लोगो को भी शामिल किया गया है। कार के डिजाइन को भी कॉस्मेटिक अपडेट मिला है। हालांकि, इसके अन्य सभी फीचर्स मौजूदा XUV300 के समान ही होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ने जमाया 42वां वनडे अर्धशतक केन विलियमसन
    कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' में परेश रावल को कैसे मारा थप्पड़, जानिए शूटिंग का किस्सा कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन रणजी ट्रॉफी

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल ऑटो एक्सपो में हुआ शोकेस, अगले साल हो सकता है लॉन्च टाटा हैरियर
    अल्ट्रावॉयलेट F99 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, इसी साल हो सकती है लॉन्च अल्ट्रावॉयले F99
    जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत दोपहिया वाहन
    ऑटो एक्सपो 2023: किआ मोटर्स ने शोकेस की अपनी ये बेहतरीन गाड़ियां किआ EV6

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा थार
    महिंद्रा थार और BMW 7-सीरीज समेत जनवरी 2023 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां MG मोटर्स
    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा XUV400 से लेकर BMW i7 तक, जनवरी में लॉन्च हो सकती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें BMW कार
    महिंद्रा XUV400 की वर्चुअल टेस्ट ड्राइव शुरू, मेटावर्स में ऐसे चला सकते हैं यह इलेक्ट्रिक SUV मेटावर्स
    महिंद्रा XUV400 से लेकर टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक तक, जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इलेक्ट्रिक कार

    हुंडई आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक कार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 45 लाख रुपये से शुरू ऑटो एक्सपो
    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स
    किआ EV9 का टीजर जारी, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस किआ मोटर्स
    लाइटईयर 2 सोलर कार की टीजर इमेज जारी, बिना चार्ज किए महीनों चलेगी यह गाड़ी इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023