NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत
    अगली खबर
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत
    पांच नए ट्रिम्स में आई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत

    लेखन अविनाश
    Dec 28, 2022
    11:09 am

    क्या है खबर?

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को पांच नए ट्रिम्स में उतारा है। कंपनी ने इस गाड़ी को Z2 पेट्रोल (E), Z2 डीजल (E), Z4 पेट्रोल (E), Z4 डीजल (E) और Z4 डीजल (E) ऑल व्हील ड्राइव (AWD) में लॉन्च किया है।

    नए ट्रिम्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान है। हालांकि, इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट जैसी नई सुविधाएं दी गई हैं।

    आइये इस कार के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं।

    कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं। वहीं लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स भी उपलब्ध हैं।

    यह D-सेगमेंट की SUV है और क्लासिक मॉडल से थोड़ी बड़ी भी है।

    इंजन

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आती है कार

    महिंद्रा ने इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया है।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिला है, जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ आती है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    फीचर्स की बात करें तो अंदर की तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ छह या सात सीटों वाला केबिन दिया गया है।

    इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 3D सोनी साउंड सिस्टम और मनोरंजन के लिए 8.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल उपलब्ध है, जो अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करता है ।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    जानकारी

    क्या है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की कीमत?

    भारतीय बाजार में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू है और यह Z8L डीजल AT ट्रिम के लिए 23.9 लाख रुपये तक जाती है।

    वहीं नए Z2 पेट्रोल (E) MT मॉडल को 12.49 लाख रुपये और Z4 डीजल (E) MT AWD ट्रिम को 16.94 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

    वर्तमान में इस गाड़ी पर 18 से 24 महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दिसंबर की शुरुआत में कंपनी ने स्कॉर्पियो-N के लिए रिकॉल जारी किया था। कंपनी ने इस कार की 6,618 यूनिट्स को वापस बुलाया था।

    महिंद्रा 1 जुलाई, 2022 से 11 नवंबर, 2022 के बीच बनी सभी मैनुअल ट्रांसमिशन वाली यूनिट्स को बुलाया था।

    इस समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी कार मालिकों से संपर्क करेगी और खराब पुर्जे को मुफ्त में बदलेगी। ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से वाहन की जांच करवा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये हुंडई मोटर कंपनी
    पहले बैच में 7,000 लोगों को मिलेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, 26 सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी कार
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की डिलीवरी शुरू, पहले बैच में 25,000 लोगों को मिलेगी कार ऑटोमोबाइल
    अपनी स्कॉर्पियो-N को 'भीम' बुलाएंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर पोल की मदद से चुना नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो का नया मॉडल आया सामने, जानिये क्यों है ये कंपनी की बेस्टसेलिंग कार कार न्यूज
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs लेटेस्ट कार
    नई महिंद्रा XUV300 का लॉन्च से पहले इंटीरियर लीक, सामने आईं तस्वीरें कार न्यूज
    अगस्त में कैसी रही दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा और टोयोटा की कारों की बिक्री? टोयोटा

    महिंद्रा की कारें

    देशभर में शुरू हुई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की टेस्ट ड्राइव महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा ने की नई EV कंपनी बनाने की घोषणा, सितम्बर में लाएगी eXUV400 इलेक्ट्रिक वाहन
    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700 वाहन रिकॉल
    बढ़ रहा है महिंद्रा मॉडल का वेटिंग पीरियड, 1.47 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी टाटा मोटर्स

    कार न्यूज

    फोर्स मोटर्स की 17 सीटों वाली अर्बनिया वैन की बुकिंग शुरू, जानिए इसकी खासियत फोर्स अर्बनिया
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले आई सामने, इन फीचर्स से होगी लैस MG हेक्टर
    ऑडी ने पेश की अपनी R8 GT RWDR, S6 और RS7, जानिए इनकी खासियत ऑडी कार
    CNG वेरिएंट में आ रही आपकी पसंदीदा हुंडई क्रेटा, टेस्टिंग के दौरान आई नजर हुंडई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025