NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च
    अगली खबर
    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च
    जल्द आ रही है आ रही है लैंड रोवर डिफेंडर EV (तस्वीर: लैंड रोवर)

    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च

    लेखन अविनाश
    Dec 28, 2022
    09:17 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर अपनी डिफेंडर SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली डिफेंडर को तीन वेरिएंट 90, 110 और 130 में पेश किया जायेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।

    वहीं एक बार चार्ज करने पर यह 483 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    आइये जानते इस गाड़ी के बारे में क्या कुछ पता चला है।

    डिजाइन

    कैसा होगा डिफेंडर EV का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो लैंड रोवर डिफेंडर EV का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। इसे बेहतर MLA फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    कार में नए डिजाइन के ग्रिल, बॉडी कलर्ड रूफ, उठा हुआ बोनट, चौकोर आकार का प्रीमियम LED हैडलैंप्स, रूफ रेल्स, ORVM और 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।

    किनारों की तरफ इसमें स्टेपर, रेन-सेंसिंग वाइपर, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और LED टेललैंप भी उपलब्ध होंगे।

    फीचर्स

    डिफेंडर EV के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    लैंड रोवर डिफेंडर इलेक्ट्रिक कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, सैटिन क्रोम गियरशिफ्ट पैडल, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और एक वायरलेस चार्जर के साथ एक बड़ा केबिन है।

    इसमें कनेक्टिविटी के लिए एक नया कर्व्ड सेंटर और 11.4-इंच का टचस्क्रीन भी मिलता है।

    सुरक्षा के लिए SUV में कई एयरबैग, एक रियर-व्यू कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टेरेन रिस्पांस सिस्टम को भी शामिल किया गया है जो ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड के अलावा SUV को डीनमिक सेटिंग देती है।

    पावरट्रेन

    डिफेंडर EV के पावरट्रेन के बारे में सामने आयी है जानकारी

    डिफेंडर EV के पावरट्रेन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि कार एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होगी, जिसे 100kWh बैटरी पैक और एक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा।

    यह SUV एक बार चार्ज करने 483 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    इसमें फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगा, जिसकी मदद से इसे मात्र 30 मिनट्स में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

    जानकारी

    क्या होगी डिफेंडर EV की कीमत?

    लैंड रोवर डिफेंडर EV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 80-85 लाख रुपये के आस-पास सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल ही में जगुआर ने C-टाइप एडिशन 70 नामक एक सुपर-एक्सक्लूसिव कार लॉन्च करके 1953 की '24 घंटे ले मांस' रेस की अपनी सबसे सफल कार की 70वीं वर्षगांठ मनाई थी।

    इस रेसिंग कार की केवल दो यूनिट्स का ही उत्पादन किया जाएगा, जिसकी प्रत्येक यूनिट की लागत लगभग 1.5 मिलियन यूरो यानी लगभग 12 करोड़ रुपये होगी।

    इस कूपे में पावर बनाने के लिये तीन कार्बोरेटर इकाइयों के साथ 3.4-लीटर इनलाइन-छह इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जगुआर लैंड रोवर
    जगुआर कार
    इलेक्ट्रिक कार
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जगुआर लैंड रोवर

    भारत में शुरू हुई जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक SUV की प्री बुकिंग, जानिये कीमत और फीचर्स जगुआर कार
    जगुआर I-पेस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए शोरूम इलेक्ट्रिक वाहन
    लैंड रोवर की SUV डिफेंडर का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा BMW कार

    जगुआर कार

    घरवालों ने जगुआर नहीं दी तो युवक ने पानी में बहा दी BMW कार, देखें वीडियो हरियाणा
    जगुआर की इलेक्ट्रिक SUV I-पेस भारत में 9 मार्च को होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    मार्च के अंत तक भारतीय बाजार में एंट्री लेंगी ये शानदार कारें, जानिये फीचर्स और कीमतें फॉक्सवैगन की कारें
    खत्म हुआ इंतजार, भारत में लॉन्च हुई जगुआर की इलेक्ट्रिक SUV I-पेस भारत की खबरें

    इलेक्ट्रिक कार

    अगले महीने लॉन्च होगी हुंडई आयोनिक-6 इलेक्ट्रिक कार, टेस्ला की गाड़ियों को देगी टक्कर हुंडई
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई मर्सिडीज-बेंज EQB इलेक्ट्रिक SUV, दिसंबर में होगी लॉन्च मर्सिडीज-बेंज
    मर्सिडीज-बेंज EQB: भारत की पहली 7-सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार 2 दिसंबर को होगी लॉन्च मर्सिडीज-बेंज
    लेम्बोर्गिनी लेकर आ रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, 2028 में होगी लॉन्च लेम्बोर्गिनी

    कार न्यूज

    CNG वेरिएंट में आ रही आपकी पसंदीदा हुंडई क्रेटा, टेस्टिंग के दौरान आई नजर हुंडई
    मर्सिडीज-बेंज EQT इलेक्ट्रिक हुई पेश, रेनो के साथ मिलकर कंपनी ने बनाई है यह MPV मर्सिडीज-बेंज
    फॉक्सवैगन टिगुआन SUV का एक्सक्लूसिव एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 33.5 लाख रुपये फॉक्सवैगन टिगुआन
    मारुति सुजुकी बलेनो क्रॉस SUV पर काम कर रही कंपनी, जनवरी में देगी दस्तक मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025