Page Loader
लम्ब्रेटा इलेट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, क्या है इसकी खासियत? 
लम्ब्रेटा इलेट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को EICMA 2023 में पेश किया गया है (तस्वीर: एक्स/@motorionline)

लम्ब्रेटा इलेट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, क्या है इसकी खासियत? 

Nov 08, 2023
01:45 pm

क्या है खबर?

इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी लम्ब्रेटा ने मिलान में चल रहे EICMA 2023 में अपना इलेट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया है। यह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन एक बार चार्ज करने पर 130 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। साथ ही यह 110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसमें मानक लम्ब्रेटा स्कूटर जैसा आकर्षक डिजाइन मिलेगा और यह एक हाई-परफॉर्मेंस EV है, जिसे कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है।

खासियत 

इलेट्रा में मिलते हैं ये फीचर 

लम्ब्रेटा इलेट्रा को एक स्टील फ्रेम और चेसिस पर तैयार किया है, जिसमें 12-इंच के पहिये और क्लासिक 'पुल-व्हील' डबल-शॉक फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। रियर सस्पेंशन को इंजन के ऊपर हॉरिजॉन्टल स्थित एक शॉक-एब्जॉर्बिंग यूनिट के साथ नया रूप दिया गया है, जो एक तरफ एल्यूमीनियम स्विंगआर्म से जुड़ा है। स्कूटर का हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन की तरह वुडन रिट्रैक्टेबल ब्रेक लीवर हैंडलबार से छुपे हुए हैं। रिमोट कंट्रोल से पिछली बॉडी को ऑटोमैटिक रूप से उठाया जा सकता है।

पावरट्रेन 

फास्ट चार्जर से 35 मिनट में हाे जाता है चार्ज

लम्ब्रेटा इलेट्रा में 4.6 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है, जिसे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है, जो 4kW और 11kW की पावर और 258Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसकी बैटरी को 220V होम चार्जर से करीब 5 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्ज से करीब 35 मिनट लगते हैं। स्कूटर का वजन 135 किलोग्राम है और यह 3 राइडिंग मोड- इको, राइड और स्पोर्ट से लैस है।