NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी
    अगली खबर
    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 24, 2021
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    बर्फीली सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना आसान नहीं है और इससे उनके फिसलने का डर भी रहता है।

    हालांकि, यह बात इतालवी लग्जरी वाहन निर्माता लैंबॉर्गिनी की SUV उरुस के लिए नहीं है।

    हाल ही में लैंबॉर्गिनी उरुस ने एक रिकॉर्ड बनाया है।

    लैंबॉर्गिनी की पहली और एकमात्र SUV उरुस ने रूस में आयोजित एक कार्यक्रम में बर्फीली सड़क पर 298 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

    जानकारी

    इस कार्यक्रम में बनाया रिकॉर्ड

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने यह रिकॉर्ड बाइकाल झील पर आयोजित डेज ऑफ स्पीड कार्यक्रम में बनाया है।

    इस SUV ने पहली बार इसमें हिस्सा लिया था। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि लैंबॉर्गिनी उरुस ने पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हो रही है।

    18 बार डेज ऑफ स्पीड कार्यक्रम के रूसी रिकॉर्ड धारक एंड्रे लियोन्टीव के साथ उरुस ने फिसलन की चिंता किए बिना यह रिकॉर्ड बनाया है।

    बयान

    सभी तरह की सड़को पर तेज रफ्तार में चलने में सक्षम उरुस- प्रमुख

    इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली सभी कारों और उनके ड्राइवरों के लिए बर्फीली सड़क और तेज हवाएं बड़ी चुनौती थी।

    लैंबॉर्गिनी पूर्वी यूरोप और CIS के प्रमुख कंस्टेंशियन सिशेव का कहना है कि उरुस के इस रिकॉर्ड से कंपनी बहुत खुश है। ऐसा कर उरुस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की सड़क, ऑफ रोड या फिर बर्फ आदि पर तेज रफ्तार में चलने और बेहतर हैंडलिंग में सक्षम है।

    खासियतें

    चंद सेकंडों में पकड़ सकती है 100kmph की रफ्तार

    बता दें कि लैंबॉर्गिनी उरुस में 4.0 लीटर का V8 ट्विन टर्बो इंजन दिया गया है, जो 650bhp की पावर के साथ-साथ 850Nm का टार्क जनरेट करता है।

    इस कार्यक्रम में उरुस ने कम घर्षण के बावजूद अच्छा प्रर्दशन किया है।

    उरुस दुनिया की सबसे तेज रफ्तार में चलने वाली SUVs में है। यह महज 3.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

    इसकी कीमत भारत में 3.15-3.43 करोड़ रुपये के बीच में है।

    पर्ल कैप्सूल एडिशन

    देश में लॉन्च हुआ इसका पर्ल कैप्सूल एडिशन

    डेज ऑफ स्पीड कार्यक्रम से पहले लैंबॉर्गिनी उरुस अभ्यास के दौरान रिकॉर्ड से अधिक 302 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में दौड़ी थी।

    कंपनी ने हाल ही में भारत में इसका पर्ल कैप्सूल एडिशन लॉन्च किया है।

    यह 4.4 लीटर के ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन से लैस है और 3.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    कंपनी ने इसे देश में 3.8 करोड़ रुपये में उतारा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    भारत की खबरें

    हीरो ने भारत में उतारा ग्लैमर का 100 मिलियन एडिशन, जानें फीचर्स ऑटोमोबाइल
    दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड डुकाटी
    भारत में शुरू हुई शानदार कैमरा सेटअप वाले रेडमी नोट 10 की पहली सेल एंड्रॉयड
    लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली दिल्ली

    ऑटोमोबाइल

    भारत में सेल्फ ड्राइविंग कारों से क्या फायदे होंगे और इसमें क्या चुनौतियां आ रही हैं? भारत की खबरें
    दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई होंडा CB500X भारत की खबरें
    मर्सिडीज बेंज E क्लास फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, दिए गए तीन इंजन ऑप्शन्स मर्सिडीज
    हुंडई अप्रैल में पेश करेगी सात सीटर SUV अल्काजार, जानें भारत में कब होगी लॉन्च भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025