NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा पंच से लेकर महिंद्रा XUV700 तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी ये SUVs 
    अगली खबर
    टाटा पंच से लेकर महिंद्रा XUV700 तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी ये SUVs 
    टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी चल रहा काम (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    टाटा पंच से लेकर महिंद्रा XUV700 तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी ये SUVs 

    लेखन अविनाश
    May 09, 2023
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    वित्त वर्ष 2022-23 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को खूब पसंद किया गया। इस दौरान देश में कुल 1.15 लाख EVs की बिक्री हुई है। इसमें 39,562 इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल थीं।

    EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कार कंपनियां भी नए-नए मॉडलों पर काम कर रही हैं।

    आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 SUVs की जानकारी लाए हैं, जिन्हे जल्द ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

    #1

    टाटा पंच EV: कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू 

    टाटा ने पंच EV प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी पंच EV को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    जून में टाटा इस कार के प्रोडक्शन वेरिएंट को पेश करने की योजना भी बना रही है। अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    सेगमेंट में इसे टिगोर और नेक्सन EV के बीच में रखा जाएगा। सिंगल चार्ज में यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।

    #2

    महिंद्रा XUV इलेक्ट्रिक: कीमत करीब 30 लाख रुपये

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी 5 इलेक्ट्रिक SUVs को पेश किया था। महिंद्रा XUV.e8 को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह XUV700 पर आधारित है और इसे 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह इलेक्ट्रिक गाड़ी कंपनी के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। सामने की तरफ से यह कार काफी हद तक XUV700 से मिलती-जुलती है।

    फुल चार्ज में यह करीब 500 किलोमीटर चलेगी।

    #3

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक: कीमत करीब 25 लाख से शुरू

    टाटा अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हैरियर इलेक्ट्रिक का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया जाएगा।

    कंपनी इस गाड़ी को नवंबर में लॉन्च कर सकती है।

    इस गाड़ी में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के नए अलॉय व्हील भी उपलब्ध होंगे। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज देगी।

    #4

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक: कीमत करीब 12 लाख रुपये 

    वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मिड साइज SUV क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है।

    देश में इस SUV की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसे चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान स्पॉट किया गया।

    जानकारी के अनुसार, इसमें हुंडई कोना इलेक्ट्रिक में उपलब्ध पावरट्रेन इस्तेमाल किया जा सकता है और यह अगले साल लॉन्च होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 400 किलोमीटर चलेगी।

    #5

    किआ कैरेंस इलेक्ट्रिक: कीमत करीब 20 लाख रुपये 

    किआ मोटर्स अपनी कैरेंस MPV के इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। इसके फ्रंट ग्रिल, एयर डैम और लाइटिंग सेटअप में बदलाव किया जा सकता है।

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें वेंटीलेटेड सीटें, प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, लेदरेट रैप्ड डोर शामिल हो सकते हैं।

    एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    आगामी SUV
    टाटा पंच

    ताज़ा खबरें

    तालिबान ने अफगानिस्तान में शतरंज पर प्रतिबंध लगाया, जानिए क्या है कारण शतरंज
    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  विराट कोहली
    नयनतारा बनीं निर्माता, किया फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का ऐलान; रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा   नयनतारा
    ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X के किफायती मॉडल पर चल रहा काम, जानिए क्या होगा बदलाव  ट्रायम्फ

    इलेक्ट्रिक वाहन

    सरकारी विभागों में केवल इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करने वाला पहला राज्य बन सकता है उत्तर प्रदेश  उत्तर प्रदेश
    MG की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी कॉमेट से उठा पर्दा, देगी 230 किलोमीटर की रेंज MG की कारें
    किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की कर रहे तैयारी? देश में मौजूद इन मॉडलों पर करें विचार   ऑटोमोबाइल
    जगुआर लैंड रोवर में रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी होंगे अलग-अलग ब्रांड जगुआर लैंड रोवर

    इलेक्ट्रिक कार

    मर्सिडीज-मेबैक EQS 680 से उठा पर्दा, 600 किलोमीटर की मिलेगी रेंज  मर्सिडीज-बेंज
    MG साइबरस्टर शंघाई मोटर शो में हुई पेश, सिंगल चार्ज में चलेगी 800 किलोमीटर कार न्यूज
    फॉक्सवगैन की 2026 तक 10 और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना  फॉक्सवैगन की कारें
    फॉक्सवैगन ID.4 का इलेक्ट्रिक कार भारत में हुई शोकेस, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद   इलेक्ट्रिक वाहन

    आगामी SUV

    लेम्बोर्गिनी उरुस-S अगले महीने होगी लॉन्च, जानिए मौजूदा वेरिएंट से कितना बेहतर है यह मॉडल लेम्बोर्गिनी
    टोयोटा लेकर आ रही है नई तैसर SUV, मारुति फ्रोंक्स पर होगी आधारित टोयोटा
    अप्रैल में आ रही हैं ये पांच बेहतरीन गाड़ियां, जानिए इनके बारे में कार न्यूज
    टोयोटा करेगी अपने लाइनअप का विस्तार, भारत में लॉन्च करेगी तीन नई SUVs  टोयोटा

    टाटा पंच

    टाटा की इन गाड़ियों को घर लाने के लिए करना होगा इंतजार, लंबा है वेटिंग पीरियड ऑटोमोबाइल
    टाटा पंच को टक्कर देने किआ मोटर्स लॉन्च करेगी छोटी पेट्रोल कार किआ मोटर्स
    जल्द आ रही है सिट्रॉन C3, टाटा पंच को देगी टक्कर ऑटोमोबाइल
    ऑटो एक्सपो में मारुति पेश करेगी अपनी ये दो दमदार SUVs कार न्यूज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025