NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / जल्द लॉन्च होंगे इन लोकप्रिय गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिए इनके फीचर्स
    ऑटो

    जल्द लॉन्च होंगे इन लोकप्रिय गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिए इनके फीचर्स

    जल्द लॉन्च होंगे इन लोकप्रिय गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिए इनके फीचर्स
    लेखन अविनाश
    Mar 14, 2022, 06:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जल्द लॉन्च होंगे इन लोकप्रिय गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिए इनके फीचर्स
    जल्द लॉन्च होंगी कई लोकप्रिय गाड़ियों का इलेक्ट्रिक मॉडल

    देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार बढ़ रहा है। कई वाहन निर्माता आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में हम मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई, किआ, एमजी, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की कई नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च होंगी। आज हम आपके लिए दो ऐसे ही लोकप्रिय गाड़ियों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं , जिन्हे जल्द ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

    टाटा अल्ट्रोज

    इन दिनों टाटा अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार अल्ट्रोज के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है। इसे हाल ही में टेस्ट करते देखा गया, जिसमें ढलान वाली छत, नैरो ग्रिल, मस्कुलर बोनट और बड़ा एयर बेंट देखने को मिला। इलेक्ट्रिक अल्ट्रोज़ में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे, जिसमें ब्लू हाइलाइट्स के साथ नए डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बंपर और ब्लैक-आउट टेलगेट सेक्शन शामिल हैं। ग्राहकों को इसमें ऑल LED लाइटिंग सेटअप मिलेगा।

    कार में मिलेंगे ये फीचर्स

    पॉवरट्रेन की बात करें तो इलेक्ट्रिक हैचबैक में कंपनी की अपडेटेड जिपट्रॉन तकनीक का उपयोग करेगी जिसे नई टाटा नेक्सॉन EV में पेश किया गया है। हालांकि, इसकी बैटरी क्षमता और पावर आउटपुट अलग हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग 250 से 300 किलोमीटर की रेंज देने सक्षम होगा। बता दें कि इस कार में 35 कनेक्टेड कार सुविधाओं की पेशकश करने वाले Z-कनेक्ट ऐप को शामिल किया जा सकता है।

    महिंद्रा XUV400

    कुछ समय पहले ही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए एक नई योजना को पेश किया था, जिसके तहत कंपनी 2027 तक 16 नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च करने वाली है। खबर आ रही है कि इस लाइनअप में एक नया मॉडल शामिल होने जा रहा है जिसे XUV400 नाम दिया जाएगा। यह मॉडल पहले से मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा।

    कार के फीचर्स के बारे में मिली है ये जानकारी

    महिंद्रा XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें यह काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल XUV300 की तरह ही दिखती है। इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। यह कंपनी का पहला उत्पाद होगा जिसमें एलजी केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    कॉम्पैक्ट SUVs को बढ़ती मांग और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए महिंद्रा अपनी XUV300 के एक ज्यादा पॉवरफुल वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO विजय नाकरा ने इस SUV के बाजार में लॉन्च होने की पुष्टि की थी और इसे भारत में जनवरी, 2023 के आसपास पेश किया जाएगा। खबर है कि अपकमिंग XUV300 फेसलिफ्ट में एक नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन सहित कई अपडेट्स को लाया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    टाटा मोटर्स
    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ताज़ा खबरें

    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल

    इलेक्ट्रिक वाहन

    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑल-इलेक्ट्रिक पोलस्टार-2 सेडान कार आई सामने, सिंगल चार्ज में चलेगी 635 किलोमीटर   पोलस्टार
    नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे हैं तलाश तो इन अपकमिंग मॉडलों पर रखें नजर    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    टाटा मोटर्स

    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा सफारी
    टाटा अल्ट्रोज के बिक्री का आंकड़ा 1.75 लाख के पार, अपडेटेड वेरिएंट में जल्द होगी लॉन्च  हैचबैक कार
    टाटा सिएरा SUV इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में करेगी वापसी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा सिएरा
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 60,978 अंक पर तो निफ्टी 18,118 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023