Page Loader
होंडा वापस बुलाएगी अपनी 2.38 लाख सिविक कार, जानिए क्या है कारण
होंडा स्टीयरिंग से जुड़ी समस्या के चलते 2.38 लाख सिविक कार वापस बुलाएगी (तस्वीर: ट्विटर/@FrankDoe101)

होंडा वापस बुलाएगी अपनी 2.38 लाख सिविक कार, जानिए क्या है कारण

Mar 22, 2023
03:23 pm

क्या है खबर?

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा अमेरिका में 2.38 लाख सिविक कारों को रिकॉल कर सकती है। कंपनी के 2022 और 2023 मॉडल में स्टीयरिंग से जुड़ी समस्या आ रही है। हाइवे पर हाेंडा सिविक कारों की बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद अमेरिका की राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने इसकी जांच शुरू की। जांच एजेंसी ने इसको लेकर कंपनी को अवगत करा दिया है। कंपनी इन वाहनों को कब वापस बुलाएगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

शिकायत 

11 महीने में मिली 145 शिकायतें

अमेरिका की संघीय एजेंसी के अनुसार, उसे पिछले 11 महीने में कार मालिकों से 145 शिकायतें मिली हैं। स्टीयरिंग व्हील में दिक्कत के कारण वाहनों में सड़क पर चलाते समय ओवर-स्टेयरिंग की समस्या आ रही है। होंडा ने जांच में एजेंसी को पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया है। कंपनी ने ग्राहकों को सिविक में कोई समस्या आने पर डीलर के पास ले जाने का आग्रह किया है। भारत में अभी इस मामले पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।