होंडा CB300R बाइक में आई खराबी, 2,000 यूनिट्स को वापस बुला रही कंपनी
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में उपलब्ध अपनी CB300R बाइक की 2,000 यूनिट्स के रिकॉल जारी किया है। इन सभी मॉडलों को 2022 में बनाया गया था।
देश में उपलब्ध यह होंडा की बेहतरीन बाइक है। इसमें 286cc का इंजन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इन सभी बाइक्स के इंजन क्रैंककेस में खराबी होने की आशंका है। इससे सीलिंग प्लग लीक होने और इंजन ऑयल गिरने की समस्या हो सकती है।
आइये इस बारे में जानते हैं।
रिकॉल
मुफ्त में बदले जाएंगे खराब पार्ट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल बनी होंडा CB300R की 2,000 यूनिट्स में इंजन ऑयल के लीक होने की समस्या हो सकती है। इससे आग लगने या ऑयल के कारण बाइक फिसलने का डर है, जो राइडर की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।
इसलिए कंपनी ने इन यूनिट्स के लिए रिकॉल जारी किया है। ग्राहक नजदीकी बिगविंग डीलरशिप से बाइक की जांच करवा सकते हैं और इंजन क्रैंककेस खराब होने के स्थिति मुफ्त में इसे बदलवा सकते हैं।
लुक
कैसा है होंडा CB300R का लुक?
बता दें कि भारतीय बाजार में होंडा CB300R बाइक को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इस बाइक को रेट्रो लुक में बनाया गया है।
इसमें सर्कुलर हेडलैंप में LED लाइट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दिए गए हैं। इसके किनारे स्लीक LED DRL भी उपलब्ध हैं।
बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर भी दिए गए हैं।
इंजन
286cc इंजन के साथ आएगी बाइक
होंडा CB300R में PGM-FI तकनीक के साथ 286cc का DOHC चार-वॉल्व वाला लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इस बाइक में 16 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह एक लीटर पेट्रोल में 32 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
फीचर्स
इन फीचर्स से लैस है बाइक
बाइक में कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है जो सारी जानकारी को दिखाता है। इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर मिलता है।
राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसके फ्रंट व्हील में 296mm हब-लेस फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS के साथ रियर व्हील में 220mm का डिस्क ब्रेक दिया है।
सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स शामिल हैं।
जानकारी
क्या है इस बाइक की कीमत?
भारतीय बाजार में होंडा CB300R की कीमत 2.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है। देश में यह बाइक दो रंगों पर्ल स्पार्टन रेड और मैट स्टील ब्लैक रंगों के विकल्प में उपलब्ध है।