NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / डुकाटी की 2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
    ऑटो

    डुकाटी की 2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

    डुकाटी की 2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
    लेखन अविनाश
    Nov 13, 2021, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डुकाटी की 2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
    2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP से उठा पर्दा

    प्रतिष्ठित ऑटोमेकर डुकाटी ने अपनी स्ट्रीटफाइटर V2 के बाद अब 2022 स्ट्रीटफाइटर V4 SP मोटरसाइकिल को भी पेश कर दिया है जो मौजूदा स्ट्रीटफाइटर V4 S मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन है। डुकाटी ने बताया कि नई स्ट्रीटफाइटर V4 SP की सीमित यूनिट ही बनाई जाएंगी। V4 S की तुलना में SP वेरिएंट का पावर-टू-वेट अनुपात बेहतर है और यह रेसिंग ट्रैक पर और भी अधिक प्रभावी है। आइये जानते हैं बाइक के अन्य फीचर्स के बारे में।

    कैसा होगा बाइक का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो 2022 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 SP में मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, एरोडायनामिक विंगलेट्स, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम और गोल्डन कलर के फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लाइटिंग के लिए एक ऑल LED सेटअप और डिजाइनर ब्लैक-आउट व्हील्स को शामिल किया गया है। V4 SP वैरिएंट में स्टीयरिंग डैम्पर भी दिया गया है। यह बाइक दो रंगों- डार्क स्टील्थ और डुकाटी रेड में लॉन्च होगी।

    बाइक में मिलेगा 1,103cc का इंजन

    2022 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 में डुकाटी पैनिगेल वाला 1,103cc का 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 205hp की अधिकतम पावर और 123Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को क्विक-शिफ्टर, स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। आपको बता दें कि SP वेरिएंट का वजन मानक स्ट्रीटफाइटर V4 से थोड़ा कम है। यह बाइक 299 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने में सक्षम होगी।

    राइडर के लिए कितनी सुरक्षित है ये बाइक?

    सुरक्षा फीचर्स के मामले में डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 SP में डुअल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल को भी शामिल किया गया है। इसके मानक मॉडल में सस्पेंशन के लिए आगे शोआ फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक दिया गया है वहीं, SP वैरिएंट में आगे की तरफ इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ओहलिन्स NIX30 फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ ओहलिन्स TTX36 मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    कीमत और उपलब्धता

    भारतीय बाजार में इसके कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसे मौजूदा S वेरिएंट से प्रीमियम रखा जायेगा जिसकी कीमत 22.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    डुकाटी
    ऑटोमोबाइल
    डुकाटी पैनिगेल V 4
    डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2

    ताज़ा खबरें

    बजट: गरीब कैदियों को मिलेगी आर्थिक मदद, ई-न्यायालय का तीसरा चरण होगा शुरू बजट
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    बजट: निर्मला सीतारमण ने टेक सेक्टर के लिए क्या ऐलान किए? बजट
    KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन

    डुकाटी

    डुकाटी करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी 9 नई बाइक्स डुकाटी पैनिगेल V 4
    क्या ट्रायम्फ रॉकेट-3 को टक्कर दे पायेगी 2023 डियावेल V4? पढ़िए इनमें तुलना बाइक्स की तुलना
    2023 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 SP2 सुपरबाइक्स से उठा पर्दा, इन फीचर्स से होंगी लैस लेटेस्ट बाइक
    डुकाटी पैनिगेल V4 R हुई लॉन्च, 241hp की पावर रखती है यह सुपरबाइक मोटरसाइकिल

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    डुकाटी पैनिगेल V 4

    नई डुकाटी पैनिगेल V4 ने भारत में दी दस्तक, मिलेंगे ट्रैक्शन कंट्रोल सहित कई धांसू फीचर्स डुकाटी
    कावासाकी निंजा से लेकर डुकाटी तक, ये हैं दुनिया की पांच सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स ऑटोमोबाइल
    सामने आई लिमिटेड एडिशन डुकाटी XDiavel बाइक, सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनेंगी डुकाटी
    नए साल में महंगी हो जाएंगी डुकाटी की मोटरसाइकिलें, इन कारणों से बढ़ रहे दाम डुकाटी

    डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2

    डुकाटी पैनीगेल V2 बनाम ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS 1200: कौन सी बाइक है बेस्ट? डुकाटी
    डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2 भारत में हुई लॉन्च, कीमत एक SUV से भी ज्यादा डुकाटी
    भारत में लॉन्च हुई डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 SP बाइक, इन फीचर्स से है लैस डुकाटी
    दमदार इंजन के साथ जल्द आ रही है डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2, जानिए फीचर्स डुकाटी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023