NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कौन सी थी धर्मेंद्र की पहली कार? जिसे वह खुद टैक्सी में चलाने को थे तैयार
    अगली खबर
    कौन सी थी धर्मेंद्र की पहली कार? जिसे वह खुद टैक्सी में चलाने को थे तैयार
    गरम-धरम के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की पहली कार फिएट 1100

    कौन सी थी धर्मेंद्र की पहली कार? जिसे वह खुद टैक्सी में चलाने को थे तैयार

    लेखन देवजीत सिंह
    Aug 21, 2022
    11:50 am

    क्या है खबर?

    धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। सिनेमा जगत में अपने अलग अंदाज के लिए इन्हें गरम-धरम के नाम से भी जाना जाता है।

    इनके कार कलेक्शन में बहुत सी कारें हैं, लेकिन उनमें से एक कार जो इनके दिल के बेहद करीब है। वह है उनकी फिएट 1100। यह धर्मेंद्र की खरीदी हुई पहली कार थी।

    उन्होंने हाल ही में अपनी इस कार के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है।

    यादें

    धर्मेंद्र ने साझा कीं यह यादें

    धर्मेंद्र ने यह कार 1960 में खरीदी थी। वीडियो में वह बता रहे हैं कि उन्होंने यह कार सिर्फ 18,000 रूपये में खरीदी थी, हालांकि उस समय यह बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी।

    वह वीडियो में आगे अपने चाहने वालों से कहते हैं "दुआ कीजिये मेरी यह कार हमेशा मेरे साथ रहे"।

    धर्मेंद्र ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर आज उनके पास पैसे न होते तो वह अपनी फिएट 1100 को टैक्सी के रूप में खुद चलाते।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिये धर्मेंद्र का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by aapkadharam on August 21, 2022 at 9:45 am IST

    इतिहास

    फिएट ब्रांड कभी था एक स्टेटस सिंबल

    फिएट 1100 भारत में एक बहुत प्रसिद्ध कार हुआ करती थी, क्योंकि यह देश में लॉन्च की हुई शुरुआती कारों में से एक थी।

    उस वक्त फिएट ब्रांड का इस्तेमाल आमतौर पर देश के समृद्ध व्यक्तियों द्वारा किया जाता था और इसे एक स्टेटस सिंबल के रूप में देखा जाता था।

    धर्मेंद्र की यह कार आज एक विंटेज स्टेटस रखती है, जिसे बेहद अच्छी तरह से मेंटेन किया गया है।

    स्पेक्स

    क्या थी इस कार की क्षमता?

    इस कार के लुक को बेहद आकर्षक माना जाता था, जो अभी भी लोगों का ध्यान खींचता है। धर्मेंद्र की फिएट 1100 ऑलिव ग्रीन शेड में है, इसके चारों ओर क्रोम की जगह तांबे की फिनिशिंग दी गई है।

    उन्होंने केबिन स्पेस को नया लुक देने के लिए इसे मोडिफाई कराया हुआ है। इसमें 1089cc चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाता था, जो अधिकतम 36bhp की पावर जनरेट कर सकता था। इसमें चार स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का प्रयोग होता था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस क्लासिक फिएट के अलावा धर्मेंद्र और उनके परिवार के पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। इसमें मर्सिडीज-बेंज SL500, मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, रेंज रोवर SUV पोर्स 911, BMW X6, ऑडी Q5 और BMW X5 जैसी कई अन्य कारें शामिल हैं।

    धर्मेंद्र के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पहली कार भी फिएट 1100 थी। बच्चन ने यह कार अपने करियर के शुरुआती दिनों में सेकंड हैंड खरीदी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धर्मेंद्र
    कार न्यूज
    कार कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    धर्मेंद्र

    दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री ईशा देओल, बेटी का रखा ये खूबसूरत नाम बॉलीवुड समाचार
    हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा, ईशा देओल की बॉलीवुड में एंट्री के खिलाफ थे धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    जानिए फिल्म 'शोले' से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    नेपोटिज्म पर अभय देओल ने फिर कही बड़ी बात, बोले- ये हमारा टर्निंग मोमेंट है नेपोटिज्म

    कार न्यूज

    टाटा टियागो के XT वेरिएंट में जोड़े गए नए फीचर्स, NRG XT मॉडल भी हुआ लॉन्च टाटा मोटर्स
    क्या है हाइब्रिड तकनीक? किस तरह अलग हैं माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड? इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत के राष्ट्रपति करते हैं मर्सिडीज की इस सबसे सुरक्षित कार में सफर भारतीय राष्ट्रपति
    हुंडई भारत में लेकर आएगी अपनी इन तीन मौजूद कारों के स्पेशल वेरिएंट हुंडई मोटर कंपनी

    कार कलेक्शन

    बुगाटी से लेकर रोल्स रॉयस तक, शाहरुख खान के पास हैं ये टॉप लग्जरी गाड़ियां शाहरुख खान
    शार्क टैंक जज अशनीर ग्रोवर के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां, देखें उनका कार कलेक्शन ऑडी कार
    बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7, जानें इस SUV की खासियत ऑडी कार
    RRR के निर्देशक एसएस राजामौली ने खरीदी वोल्वो XC40, जानिए इस कार के फीचर्स ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025