Page Loader
BMW XM लेबल भारत में हुई लॉन्च, मिला है सबसे शक्तिशाली इंजन 
BMW XM लेबल की भारत में केवल एक गाड़ी बेची जाएगी (तस्वीर: एक्स/@aspibhathena)

BMW XM लेबल भारत में हुई लॉन्च, मिला है सबसे शक्तिशाली इंजन 

Sep 17, 2024
03:36 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में आज (17 सितंबर) अपनी सबसे दमदार गाड़ी XM लेबल को लॉन्च किया है। भारत में केवल इस मॉडल की केवल एक गाड़ी कंपलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध होगी। वैश्विक स्तर पर केवल 500 BMW XM लेबल का उत्पादन किया गया है। यह एक विशेष पेंटवर्क- BMW फ्रोजन कार्बन ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध है। साथ ही के केबिन में फियोना रेड/ब्लैक में BMW इंडिविजुअल लेदर मेरिनो अपहोल्स्ट्री मिलेगी।

डिजाइन 

रेड एक्सेंट के साथ मिला है स्पोर्टी लुक 

XM लेबल को किडनी ग्रिल, लाल रंग का XM बैज, खिड़कियों और पहियों के आस-पास चमकदार रेड एक्सेंट के साथ आकर्षक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। केबिन में स्पोर्टी थीम वाली सीट्स, गहरे लाल और काले रंग की थीम, XM बैज, M स्टीयरिंग व्हील, कार्बन फाइबर पैडल शिफ्टर्स, किक प्लेट्स पर M लोगो, एल्यूमीनियम पैडल और M-विशिष्ट डायल भी मिलते हैं। इसमें 14.9-इंच की टचस्क्रीन, एक हेड-अप डिस्प्ले और 3D हेडलाइनर के साथ 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर मिलता है।

कीमत 

कितनी है XM लेबल की कीमत? 

XM लेबल जर्मन कंपनी की अब तक की सबसे शक्तिशाली उत्पादन कार है, जिसमें 4.4-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड, V8 इंजन दिया गया है। यह लग्जरी कार 748bhp की पावर और 1,000Nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि मानक XM केवल 653bhp और 800Nm का आउटपुट देती है। BMW का दावा है कि XM लेबल महज 3.7 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। भारत में इसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।