NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल
    ऑटो

    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल

    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल
    लेखन अविनाश
    Dec 14, 2022, 01:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल
    BMW S 1000 RR और होंडा CBR1000RR-R की तुलना

    BMW मोटरराड ने हाल ही में भारत में अपनी BMW S 1000 RR का 2023 वेरिएंट लॉन्च किया है। स्पोर्ट्स सेगमेंट में यह कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक है। इसमें 999cc वाले चार-सिलेंडर इंजन का प्रयोग किया गया है। देश में इस बाइक का मुकाबला होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड से होगा। आज हम इन दोनों बाइक्स के फीचर्स के बीच तुलना लेकर आये हैं। आइये जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर है।

    BMW S1000 RR को मिला है बेहतरीन डिजाइन

    नई BMW S1000 RR के बाहरी लुक में कई महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं। बाइक में नया LED हेडलाइट सेटअप दिया है, जो पुराने मॉडल पर पाए जाने वाले सिग्नेचर एसिमेट्रिक हेडलाइट्स से काफी अलग है। होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड में मस्कुलर फ्यूल टैंक, डुअल LED हेडलाइट्स, फुल-फेयरिंग, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और स्लिमLED टेललैंप उपलब्ध है। दोनों बाइक्स में 17 इंच के मिक्स्ड मेटल के अलॉय-व्हील्स उपलब्ध हैं।

    पावरफुल इंजन के साथ आती है होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड

    इस बाइक में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 999cc का इंजन दिया गया है, जो 11,000rpm पर 165bhp की अधिकतम पावर और 9,250rpm पर 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही यह इनलाइन-चार सिलेंडर और लिक्विड-कूल्ड फीचर से भी लैस है। होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड में 1000cc का लिक्विड-कूल्ड, 16-वाल्व, DOHC, इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 214.5hp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    इन फीचर्स से लैस हैं दोनों बाइक्स

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए BMW S 1000 RR और होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। दोनों सुपरस्पोर्ट बाइक्स के सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इनमें सामने की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट भी दिया गया है।

    कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट?

    भारत में BMW 1000 RR की कीमत 20.25 लाख रुपये से 24.45 लाख रुपये के बीच है, जबकि होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड को 23.11 लाख रुपये से 23.63 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच खरीदा जा सकता है। भले ही CBR1000RR-R में अधिक शक्तिशाली इंजन दिया गया है। हालांकि, बेहतर लुक और कई लेटेस्ट फीचर्स के कारण हमारा वोट S 1000 RR को जाता है। इस कीमत पर यह एक बेहतरीन विकल्प है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    होंडा मोटर कंपनी
    बाइक्स की तुलना
    बाइक न्यूज
    BMW मोटरराड

    ताज़ा खबरें

    गठिया से राहत दिलाने में सहायक हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जानिए इनसे होने वाले फायदे खान-पान
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट ने जमाया टेस्ट करियर का 12वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के शीर्ष 5 गेंदबाज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    सौरमंडल में 12 नए चंद्रमा की खोज, बृहस्तपति बना सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह सौरमंडल

    होंडा मोटर कंपनी

    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    होंडा एक्टिवा की तुलना में कितनी दमदार है हीरो जूम? तुलना से समझिये हीरो मोटोकॉर्प
    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट आई सामने, अगले साल भारत में दस्तक देगा यह स्कूटर होंडा एक्टिवा
    होंडा तैयार कर रही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल भारत में देगा दस्तक दोपहिया वाहन

    बाइक्स की तुलना

    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    क्या होंडा SP 125 को टक्कर दे पाएगी नई बजाज पल्सर 125? तुलना से समझिये बजाज
    क्या होंडा CB650R को टक्कर दे पाएगी ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 R? ट्रायम्फ
    सुजुकी हायाबुसा बनाम कावासाकी निंजा 1000SX, जानिए दोनों में से कौन सी बाइक है बेहतर कावासाकी निंजा 1000

    बाइक न्यूज

    कावासाकी निंजा ZX-4RR बाइक हुई लॉन्च, मिलेगा फुल कलर TFT स्क्रीन और 399cc का इंजन  कावासाकी मोटर्स इंडिया
    सुजुकी हायाबुसा नए रंग में आई सामने, भारत में जल्द लॉन्च होगी यह सुपरबाइक   सुजुकी
    मोटो मोरिनी लेकर आ रही नई क्रूजर बाइक, पेटेंट तस्वीरें आई सामने   मोटो मोरिनी
    KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन

    BMW मोटरराड

    नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की बना रहे योजना? भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये अच्छे विकल्प कावासाकी
    BMW मोटरराड लेकर आ रही है R-12 क्रूजर बाइक, BMW R-18 पर होगी आधारित लेटेस्ट बाइक
    BMW CE-04 इलेक्ट्रिक स्कूटर इन फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW G 310 GS बनाम जोंटेस 350T: कौनसी बाइक है बेहतर विकल्प? मोटरसाइकिल

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023