NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में खूब पसंद की जा रही हैं BMW बाइक्स, इस साल हुई सबसे ज्यादा बिक्री
    भारत में खूब पसंद की जा रही हैं BMW बाइक्स, इस साल हुई सबसे ज्यादा बिक्री
    ऑटो

    भारत में खूब पसंद की जा रही हैं BMW बाइक्स, इस साल हुई सबसे ज्यादा बिक्री

    लेखन अविनाश
    December 15, 2021 | 08:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में खूब पसंद की जा रही हैं BMW बाइक्स, इस साल हुई सबसे ज्यादा बिक्री
    भारत में खूब पसंद की जा रही हैं BMW बाइक्स

    BMW भारत में इस साल ग्राहकों को 5,000 मोटरसाइकिल डिलीवरी करने का जश्न मना रही है। बता दें कि कंपनी को अपनी बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है। कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑटो उद्योग में आई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कमी पर काबू पाकर यह उपलब्धि हासिल की है। आइये, जानते हैं इस बारे में क्या कुछ पता चला है।

    इन बाइक्स की वजह से हुई है बिक्री में बढ़त

    भारत में 'मेड इन इंडिया' के तहत लॉन्च हुई BMW 310 R औ G 310 को काफी पसंद किया जा रहा है और इस वजह से इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। बता दें कि कुल बिक्री में इन दोनों बाइक्स का योगदान लगभग 90 प्रतिशत है। इनके अलावा भारत में कंपनी BMW C 400 GT, R 1250 GS/GSA, BMW R 18 क्लासिक, S 1000 R और M 1000 RR जैसे दोपहिया वाहनों की बिक्री करती है।

    कंपनी के अध्यक्ष ने दिया यह बयान

    BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "2021 भारत में BMW मोटरराड के लिए अच्छा वर्ष रहा है। दोपहिया उद्योग में आई उथल-पुथल के बावजूद हमने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तेजी से विकास हासिल किया है।"

    अक्टूबर में लॉन्च हुआ था BMW C 400 GT स्कूटर

    BMW ने भारत में अपने C400 GT स्कूटर को 9.95 लाख रुपये के एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया था। स्कूटर में आकर्षक लुक के साथ, इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग मोड और 350cc का इंजन दिया गया है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को एक CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जर, लाइटिंग के लिए ऑल-LED सेटअप और 15-इंच के फ्रंट और 14-इंच के रियर कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स दिए गए हैं।

    TVS फैक्ट्री में बनती हैं BMW G 310 बाइक

    भारत में BMW एक लाख से अधिक G 310 बाइक का उत्पादन कर चुकी है। BMW और TVS मोटर कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सब-500cc मोटरबाइक के विकास और निर्माण के लिए 2013 में एक समझौता किया था। समझौते के तहत 310cc के तीन मॉडल बनाए गए हैं। इनमें BMW G 310 R, G 310 GS और TVS अपाचे RR 310 शामिल हैं। इनका निर्माण TVS कंपनी की तमिलनाडु के होसुर फैक्ट्री में किया जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बाइक सेल

    ऑटोमोबाइल

    रॉयल एनफील्ड ने हासिल किया मुकाम, क्लासिक 350 के 1 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार रॉयल एनफील्ड बाइक
    भारत में लॉन्च हुआ पोर्शे पनामेरा प्लेटिनम एडिशन, कीमत 1.71 करोड़ रुपये लेटेस्ट कार
    लॉन्च हुआ EeVe इंडिया का नया सोल इलेक्ट्रिक स्कूटर, देगा 120 किलोमीटर की रेंज इलेक्ट्रिक वाहन
    स्कोडा कुशाक की बढ़ रही मांग, SUV को मिली 20,000 से अधिक बुकिंग स्कोडा कार

    बाइक सेल

    TVS ने बढ़ाये अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक्स के दाम, जानिए कौन से मॉडल हुआ महंगा भारत की खबरें
    नए साल में महंगी हो जाएंगी डुकाटी की मोटरसाइकिलें, इन कारणों से बढ़ रहे दाम डुकाटी
    हार्ले डेविडसन ने वापस बुलाई पैन अमेरिका 1250 एडवेंचर बाइक्स, यह वजह बनी रिकॉल का कारण ऑटोमोबाइल
    पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी KTM RC 390, मिले कई अपडेट्स ऑटोमोबाइल
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023