LOADING...
BMW iX का शक्तिशाली xDrive50 वेरिएंट भारत में लॉन्च, एक करोड़ से ज्यादा है कीमत 
BMW iX का दमदार xDrive50 वेरिएंट लॉन्च किया गया है (तस्वीर: BMW)

BMW iX का शक्तिशाली xDrive50 वेरिएंट भारत में लॉन्च, एक करोड़ से ज्यादा है कीमत 

Mar 21, 2024
01:53 pm

क्या है खबर?

BMW ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV iX का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह दमदार वेरिएंट xDrive50 तकनीक से लैस है। BMX iX इलेक्ट्रिक SUV में 5 बाहरी रंग- मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक सैफायर, एवेन्ट्यूरिन रेड और ऑक्साइड ग्रे का विकल्प दिया है। इसके साथ ही जर्मन कंपनी एक वैकल्पिक बाहरी कलर थीम- BMW इंडिविजुअल स्टॉर्म बे मेटालिक भी पेश करती है। यह ऑडी ई-ट्रॉन, मर्सिडीज-बेंज EQC और पोर्शे टायकन जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी।

डिजाइन 

मौजूदा मॉडल के समान ही है डिजाइन और फीचर 

xDrive50 डिजाइन और फीचर के मामले में मौजूदा BMW iX xDrive40 वेरिएंट के समान है। इसमें मानक रूप में नए 22-इंच के अलॉय व्हील और एडॉप्टिव सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा, वैकल्पिक रूप में 'लेजरलाइट' हाइलाइट्स, एक टाइटेनियम ब्रोंज बाहरी फिनिश और एक्टिव सीट वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं पेश की गईं। इलेक्ट्रिक कार के इस वेरिएंट को 111.5kWh की संयुक्त क्षमता के साथ ड्यूल-बैटरी सेटअप से लैस किया है, जो सिंगल चार्ज में 635 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

कीमत 

इतनी है नए वेरिएंट की कीमत 

BMW iX xDrive50 की ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर 515bhp की पावर और 765Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह महज 4.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में भी सक्षम है। यह 95kw DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसका मौजूदा xDrive40 वेरिएंट 414 किलोमीटर की रेंज देता है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.1 सेकेंड लेता है। नए वेरिएंट की कीमत 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।