NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW iX फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जानिए क्या किया है बदलाव 
    अगली खबर
    BMW iX फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जानिए क्या किया है बदलाव 
    BMW iX फेसलिफ्ट को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: एक्स/@BMWGroup)

    BMW iX फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जानिए क्या किया है बदलाव 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 29, 2025
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV iX का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। अब इसे अधिक शक्तिशाली मोटर के साथ उतारा गया है।

    नई BMW iX के एक्सटीरियर और इंटीरियर में मामूली बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड मॉडल एक बार चार्ज करने पर 700 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

    इसे भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है और यह ऑडी Q8 ई-ट्रॉन से मुकाबला करेगी।

    एक्सटीरियर 

    एक्सटीरियर में क्या किया है बदलाव?

    BMW iX फेसलिफ्ट में एक नया फ्रंट फेसिया है, जो इसे मस्कुलर लुक देता है। इसमें हेडलैंप में LED DRL के साथ बदले हुए इंटर्नल हैं, जो पिछले मॉडल के आई-ब्रो लेआउट के बजाय वर्टीकल स्थित हैं।

    इलेक्ट्रिक कार में बड़े आकार की क्लोज्ड ग्रिल में अब अलग-अलग ग्राफिक्स हैं।

    इसके अलावा फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील्स और पीछे टेललैंप और बंपर में बदलाव किया गया है। केबिन में आगे की सीट्स में बड़े एकीकृत हेडरेस्ट की सुविधा है।

    फीचर 

    गाड़ी में दिए गए हैं ये फीचर 

    इस गाड़ी में ग्राहकों के लिए चुनिंदा वेरिएंट पर M स्पोर्ट्स पैकेज के साथ M मल्टीफंक्शन सीट्स का विकल्प चुन सकते हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल टचस्क्रीन अब BMW के आईड्राइव 8.5 सॉफ्टवेयर पर चलते हैं।

    लेटेस्ट कार में एडाप्टिव LED हेडलाइट्स, ड्राइवर और सामने वाले यात्री के लिए हीटेड सीट्स, ड्राइविंग असिस्टेंट प्लस और हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया है।

    इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास छत, दरवाजों के लिए सॉफ्ट-क्लोज फंक्शन, एक्टिव सीट वेंटिलेशन भी मिलता है।

    रेंज 

    गाड़ी अब देगी इतनी रेंज 

    गाड़ी को नए एक्सड्राइव45, एक्सड्राइव60 और M70 वेरिएंट को पेश किया है। इलेक्ट्रिक SUV के इलेक्ट्रिक मोटर्स में सुधार किया है, जो इसे अधिक शक्तिशाली बनाते हैं।

    एक्सड्राइव45 वेरिएंट (402bhp/700Nm) 94.8kWh बैटरी के साथ 602 किलोमीटर की रेंज देता है।

    एक्सड्राइव60 (536bhp/765Nm) 109.1kWh बैटरी के साथ 701 किलोमीटर की रेंज देगी, जबकि M70 (650bhp/1,015Nm) 108.9kWh बैटरी के साथ 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    BMW iX
    लग्जरी कार
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार

    BMW कार

    नई BMW 5-सीरीज LWD से उठा पर्दा, जानिए क्या मिलेंगे इसमें फीचर  लेटेस्ट कार
    BMW iX फेसलिफ्ट की दिखी झलक, अगले साल देगी दस्तक  BMW iX
    BMW M2 को शक्तिशाली इंजन के साथ किया अपडेट, जानिए अब कैसी है रफ्तार  लग्जरी कार
    नई BMW X3 से उठा पर्दा, जानिए क्या किया गया है बदलाव  BMW X3

    BMW iX

    BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो BMW कार
    BMW की ऑल इलेक्ट्रिक कार iX1 आई सामने, इन फीचर्स से है लैस इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW X1 का पेट्रोल वेरिएंट एसड्राइव18i M स्पोर्ट भारत में हुई लॉन्च  BMW कार
    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ग्राहकों को मिलेंगे नए विकल्प, सितंबर में लॉन्च हो रही ये गाड़ियां   इलेक्ट्रिक वाहन

    लग्जरी कार

    यह देश की सबसे महंगी कार, जानिए कौन हैं इसके मालिक  बेंटले
    नई पोर्शे 911 GT3 से उठा पर्दा, जानिए मौजूदा मॉडल से कितनी अलग  पोर्शे कार
    BMW के ICE मॉडल्स को मिलेगा इलेक्ट्रिक कारों जैसा लुक, जानिए कैसा होगा डिजाइन  BMW कार
    मर्सिडीज-AMG G 63 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  मर्सिडीज-AMG

    लेटेस्ट कार

    किआ साइरोस के आकार का हो गया खुलासा, जानिए कितनी होगी लंबाई  किआ मोटर्स
    बर्फीले रास्तों पर गाड़ी लेकर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  जम्मू-कश्मीर
    मारुति सुजुकी सेलेरियो लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  मारुति सुजुकी
    स्कोडा एनाक फेसलिफ्ट का सामने आया नया डिजाइन, जारी हुआ स्केच  स्कोडा कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025