Page Loader
BMW iX बनी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार 
BMW iX की शुरुआती कीमत 1.21 करोड़ रुपये है (तस्वीर: BMW)

BMW iX बनी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार 

Jul 17, 2023
05:26 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW के देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पोर्टफोलियो को देश में अच्छी सफलता मिल रही है। जर्मन कार निर्माता की iX इलेक्ट्रिक SUV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है। हालांकि, कंपनी ने इस EV के बिक्री आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी दी है कि इसकी इस साल की पहली छमाही में घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक रही है।

बिक्री 

वोल्वो से दोगुनी बिकी हैं BMW की इलेक्ट्रिक गाड़ियां 

वाहन पोर्टल के अनुसार, 2023 की पहली छमाही में BMW ने कुल 527 लग्जरी EV बेची हैं। BMW इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कारएंडबाइक को बताया कि iX EV कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। वहीं इस दौरान प्रतिद्वंद्वी लग्जरी कार निर्माता वोल्वो की कुल 252 यूनिट्स बिकी हैं, जो BMW की तुलना में आधी से कम है। बता दें, BMW भारत में iX सहित i7, i4 और मिनी SE इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है।