Page Loader
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी महीने होगा लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी महीने भारत में लॉन्च होगा (तस्वीर: एक्स/@BMWGroup)

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी महीने होगा लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

Sep 03, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता BMW मोटरराड इसी महीने भारत में अपना प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से हाल ही में जारी किए गए एक टीजर से इसके संकेत मिलते हैं। CE 02 एक शहरी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका निर्माण TVS मोटर के होसुर प्लांट में किया जाएगा और यहां से दुनियाभर में निर्यात होगा। बता दें, कंपनी ने जुलाई में यहां BMW CE-04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।

खासियत 

सबसे हटकर होगा CE 02 का डिजाइन 

डिजाइन की बात करें तो BMW CE 02 किसी भी साधारण इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी अलग नजर आता है। इसमें एक बाइक की भी झलक मिलती है। यह स्कूटर डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचे हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट और स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल से लैस होगा। इसके अलावा दोपहिया वाहन में LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर, 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

राइडिंग रेंज 

स्कूटर देगा 90 किलोमीटर की रेंज 

CE 02 को 2kWh बैटरी पैक के साथ उतारा जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 90 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है। इसकी बैटरी को 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जर की मदद से महज 1 घंटे 40 मिनट चार्ज होगा। सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, ESC और RSC से लैस होगा। इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।