NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / वोल्वो EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन से उठा पर्दा, जानिए इसमें क्या है खास  
    अगली खबर
    वोल्वो EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन से उठा पर्दा, जानिए इसमें क्या है खास  
    वोल्वो EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन से उठा पर्दा (तस्वीर: वोल्वो)

    वोल्वो EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन से उठा पर्दा, जानिए इसमें क्या है खास  

    लेखन अविनाश
    Nov 13, 2023
    11:29 am

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता वोल्वो अपनी नई EM90 इलेक्ट्रिक MPV को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है। कंपनी सबसे पहले इस गाड़ी की बिक्री चीन में करेगी, वहीं देश में लग्जरी गाड़ियों के क्रेज को देखते हुए इसे देश में भी लॉन्च किया जा सकता है।

    इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है, जिसकी मदद से यह गाड़ी फुल चार्ज में 738 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    आइये इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसी दिखती है वोल्वो EM90? 

    वोल्वो EM90 का डिजाइन काफी हद तक कंपनी की XC90 की तरह है। हालांकि, इसमें थोड़े अपडेट किए गए हैं।

    अपडेट के तौर पर इसके लोअर फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन, क्रोम एम्बेलिशमेंट और साथ ही नया ब्लैक हाई-ग्लॉस फिनिश दिया गया है।

    साथ ही इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप है, वहीं इसके पिछले सिरे पर एक शार्क-फिन एंटीना, L-आकार की टेललाइट्स और डुअल क्रोमेड एग्जॉस्ट टिप्स भी उपलब्ध है।

    चार्जिंग

    किसी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकेगी यह गाड़ी 

    नई वोल्वो EM90 में बाई-डायरेक्शन व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग तकनीक उपलब्ध है, जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक ट्रक किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने में सक्षम होगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि यह तकनीक कैसे काम करेगी।

    इसमें व्हीकल-टू-होम तकनीक भी दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने घर को भी पावर दे सकेंगे। इसके लिए गाड़ी में 120V का चार्जिंग सॉकेट मिलेगा।

    पावरट्रेन

     738 किमी की रेंज देगी यह MPV

    नई EM90 में 268hp पावर जनरेट करने वाली 116kWh बैटरी पैक और पीछे की ओर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर है। यह इलेक्ट्रिक MPV मात्र 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

    इस कार की बैटरी को 30 मिनट से कम समय में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही फुल चार्ज में यह गाड़ी अधिकतम 738 किमी की रेंज देने में सक्षम है। यह मिनीवैन बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    फीचर्स

    केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स 

    नई वोल्वो EM90 की सीट्स आर्मरेस्ट पर टचस्क्रीन से कंट्रोल मालिश, हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन जैसी सुविधाओं से लैस हैं।

    इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार के केबिन में बिल्ट-इन टेबल और कप होल्डर भी दिया गया है। स्लाइडिंग रियर डोर और दूसरी पंक्ति की लंबी-स्लाइडिंग सीट्स के कारण तीसरी पंक्ति तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    लेटेस्ट कार में एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी, जो एम्बिएंट लाइटिंग सेटिंग्स की एक सीरीज के साथ आएगी।

    जानकारी

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

    देश में नई वोल्वो EM90 की कीमत और उपब्धता की जानकारी इसके लांच के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    वोल्वो ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी वोल्वो XC40 को बंद कर दिया है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर यह मॉडल अभी भी सूचीबद्ध किया हुआ है।

    कंपनी की यह एंट्री-लेवल SUV केवल एक वेरिएंट B4 अल्टीमेट में 5 रंग विकल्पों के साथ आती थी। इसे 2018 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

    इसके बाद कॉस्मेटिक बदलाव के साथ सितंबर, 2022 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वोल्वो
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    वोल्वो

    क्या BMW X1 को टक्कर दे पाएगी वोल्वो XC40? तुलना से समझिये BMW कार
    वोल्वो की सबसे सुरक्षित कार होगी EX90 इलेक्ट्रिक, नवंबर में देगी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन
    केबिन में कोई छूटा तो लॉक नहीं होंगी वोल्वो कार, कंपनी ने पेश की नई तकनीक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक SUV आई सामने, रडार और LiDAR सेंसर से है लैस वोल्वो EX90

    इलेक्ट्रिक वाहन

    EV बैटरी के लिए एक और PLI योजना लाएगी सरकार, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी इलेक्ट्रिक कार
    रिवोल्ट RV400 क्रिकेट स्पेशल एडिशन लॉन्च, मिला है आकर्षक लुक  इलेक्ट्रिक बाइक
    देश में तैयार हुआ पहला AC और DC संयुक्त चार्जिंग कनेक्टर, मिलेगा ये फायदा  EV चार्जिंग स्टेशन
    टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट बनाम नई सिट्रॉन eC3: तुलना से समझिये कौन-सी गाड़ी है बेहतर  सिट्रॉन

    इलेक्ट्रिक कार

    किआ मोटर्स ने पेश की 3 इलेक्ट्रिक SUVs, जानिए क्या हैं खासियत   किआ मोटर्स
    वोल्वो C40 रिचार्ज के दाम में हुआ इजाफा, अब इतनी हुई कीमत  वोल्वो
    नई जनरेशन सेल्टोस और सेल्टोस EV के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए खासियत   किआ मोटर्स
    नई टाटा नेक्सन EV की बुकिंग कराने पर कब मिलेगी डिलीवरी, कितना लंबा हुआ इंतजार?  टाटा मोटर्स

    कार न्यूज

    टाटा पंच EV से महिंद्रा XUV.e8 तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs   इलेक्ट्रिक वाहन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े इस गाड़ी के दाम  टोयोटा
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा   हुंडई मोटर कंपनी
    टाटा पंच से हुंडई एक्सटर तक, कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं ये CNG गाड़ियां CNG कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025