NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अप्रिलिया RS 457 बाइक आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    अगली खबर
    अप्रिलिया RS 457 बाइक आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  

    अप्रिलिया RS 457 बाइक आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  

    लेखन अविनाश
    Sep 20, 2023
    09:09 pm

    क्या है खबर?

    इटली की दोपहिया वाहन निर्माता अप्रिलिया ने भारत में अपनी अप्रीलिया RS 457 स्पोर्टबाइक से पर्दा उठा दिया है।

    कंपनी की यह बाइक अप्रिलिया RS 660 पर आधारित है और इस बाइक का उत्पादन महाराष्ट्र के बारामती स्थित पियाजियो के प्लांट में दुनियाभर के लिए किया जाएगा। सबसे पहले इसकी बिक्री भारत में होने की संभावना है।

    इस बाइक का मुकाबला KTM RC 390 से होगा।

    आइये इस बाइक के टॉप फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    अप्रिलिया RS 457 को मिला है स्पोर्टी लुक 

    अप्रिलिया RS 457 का डिजाइन मौजूदा RS 660 से मिलता-जुलता है। बाइक में सिग्नेचर LED DRLs, फुल- LED लाइटिंग और टू-इन-वन अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलता है।

    लेटेस्ट बाइक के नीचे एक नया एल्यूमीनियम फ्रेम है, जिसे दुनियाभर के रेसट्रैक के हिसाब से तैयार किया गया है। दोपहिया वाहन 3 राइडिंग मोड और तीन-स्तरीय ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ राइड-बाय-वायर जैसी सुविधाओं से लैस है।

    इसके अलावा इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लिप-ऑन हैंडलबार और बैकलिट स्विचगियर भी दिया गया है।

    इंजन

    बाइक में मिलेगा 457cc का इंजन 

    अप्रिलिया RS 457 बाइक में 457cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूलिंग, DOHC और 4-वाल्व इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 40hp की पावर और 46Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

    यह बाइक करीब 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी और एक लीटर पेट्रोल में करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    फीचर्स

    अप्रिलिया RS 457 में मिलेंगे ये फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगामी बाइक अप्रिलिया RS 457 में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक साथ-साथ व्हीली कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इस बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक एडजस्ट करने योग्य प्रीलोड मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। यह आरामदायक राइडिंग प्रदान करेगी।

    जानकारी

    क्या होगी अप्रिलिया RS 457 की कीमत? 

    नई अप्रिलिया RS 457 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक की कीमत करीब 4 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    बता दें कि पियाजियो वैश्विक बाजार में एक तिपहिया स्कूटर MP3 की भी बिक्री करती है। कंपनी इस स्कूटर में एयरबैग जोड़ने की तैयारी कर रही है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्कूटर जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।

    वर्तमान में भारत में पियाजियो के वेस्पा और अप्रिलिया स्कूटर मौजूद हैं और जल्द ही कंपनी अपडेटेड MP3 स्कूटर को यहां बिक्री के लिए उतार सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अप्रिलिया
    बाइक न्यूज
    लेटेस्ट बाइक
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    अप्रिलिया

    नई अप्रिलिया RS 660 EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इसके फीचर्स अप्रिलिया RS 660
    अप्रिलिया RS 440 बाइक, टाइफून 125 और वेस्पा टूरिंग स्कूटर भारत में जल्द होंगे लॉन्च पियाजियो
    अप्रिलिया RS440 बाइक आक्रामक लुक में आई नजर, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च  पियाजियो
    अप्रिलिया RS 440 बाइक प्रोडक्शन के लिए तैयार, सितंबर में हो सकती है लॉन्च  पियाजियो

    बाइक न्यूज

    नई कावासाकी निंजा 650 बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.16 लाख रुपये    कावासाकी निंजा 650
    कावासाकी Z H2 और Z H2 SE के अपडेटेड वेरिएंट हुए लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा कावासाकी मोटर्स इंडिया
    2024 डुकाटी डियावेल V4 भारत में हुई लॉन्च, लगभग 26 लाख रुपये है कीमत   डुकाटी
    होंडा SP160 भारत में हुई लॉन्च, बजाज पल्सर N160 से करेगी मुकाबला  दोपहिया वाहन

    लेटेस्ट बाइक

    चंद्रयान-3 के सम्मान में बने अल्ट्रावॉयलेट F77 स्पेस एडिशन की सारी यूनिट्स 90 सेकेंड में बिकी  अल्ट्रावॉयलेट बाइक
    नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, ब्रोशर हुआ लीक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    ट्रायम्फ डेटोना 660 जल्द होगी वैश्विक स्तर पर लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  ट्रायम्फ
    2023 हीरो ग्लैमर बाइक भारत में लॉन्च, कीमत 82,348 रुपये  हीरो मोटोकॉर्प

    दोपहिया वाहन

    आइकॉनिक बाइक: युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुई थी रॉयल एनफील्ड फ्यूरी  रॉयल एनफील्ड बाइक
    TVS अपाचे RTR 310 बाइक 6 सितंबर को होगी लॉन्च, आक्रामक होगा लुक TVS मोटर
    कावासाकी निंजा ZX-4R और ZX-6R भारत में जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  कावासाकी
    बीगौस C12i इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत 1 लाख रुपये  इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025