2024 हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा, सामने आए ये फीचर्स
क्या है खबर?
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी 2024 हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को पेश कर दिया है। कंपनी ने अमेरिका में चल रहे न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में इस गाड़ी से पर्दा उठाया है।
2024 कोना EV के डिजाइन को अपडेट किया गया है और डायमेंशन के हिसाब से भी अब यह पहले से थोड़ी बड़ी हो गई है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 408 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
आइये इसके बारे में जानते हैं।
लुक
कैसा है 2024 हुंडई कोना का लुक?
लुक की बात करें तो 2024 हुंडई कोना EV में सबसे बड़ा बदलाव इसका एक्सटीरियर डिजाइन होगा। इसमें नए हेडलाइट्स और फ्रंट ग्रिल को शामिल किया गया है।
इसमें ढलान वाली छत, मस्कुलर बोनट, एक ब्लैक-आउट ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और एक सोनिक ब्लू पेंटवर्क दिया जा सकता है।
दमदार लुक प्रदान करने के लिए कार में रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ORVM और P-जीरो परफॉर्मेंस टायर्स के साथ 19-इंच फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन
पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह इलेक्ट्रिक SUV दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।
पहला इसमें 39.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 136 PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाता है। वहीं दूसरा इसमें 64 kWh का बैटरी पैक और 204PS इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध है।
वर्तमान में भारतीय बाजार में इस कार को छोटा बैटरी विकल्प (39.2 kWh) ही मिलता है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 408 किलोमीटर तक चलती है।
फीचर्स
इन फीचर्स से लैस है 2024 हुंडई कोना
इस इलेक्ट्रिक कार में प्रीमियम सीटों के साथ 5-सीटर केबिन दिया जाएगा। कार में ऐपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कंसोल भी दिया जाएगा।
बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार में कई एयरबैग, पार्किंग कैमरा और सेंसर्स दिए गए हैं। वहीं नए फीचर्स के तौर पर इसमें वॉइस कमांड तकनीक और एम्बिएंट लाइटिंग भी दी जा सकती है।
जानकारी
क्या होगी 2024 हुंडई कोना EV की कीमत?
भारतीय बाजार में इस कार की कीमत और उपलब्धता की जानकरी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 25 लाख के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
न्यूजबाइट्स प्लस
हुंडई लेकर आ रही नई मुफासा SUV
हुंडई इस समय एक नई कॉम्पैक्ट गाड़ी तैयार कर रही है। कंपनी ने अपनी नई मुफासा कॉन्सेप्ट कार पेश कर दी है। यह एक मस्कुलर लुक वाली एडवेंचर कार है। इसकी लंबाई 4475mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1686mm है।
इसमें ऑफ-रोडिंग टायर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें पावरफुल 2.0-लीटर का इंजन मिलेगा। यह इंजन 158hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।
इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।