Page Loader
2024 बजाज पल्सर 150 डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए क्या किया है बदलाव 
2024 बजाज पल्सर 150 की कीमत जल्द घोषित की जा सकती है (तस्वीर: बजाज)

2024 बजाज पल्सर 150 डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए क्या किया है बदलाव 

Apr 09, 2024
01:40 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज की अपडेटेड पल्सर 150 बाइक डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। सामने आई तस्वीरों से इसमें किए गए बदलावों का पता चलता है। बाइक में नया 3D 'पल्सर' लोगो और '150' एक नया डिकल दिया है, जो बाइक के पूरे फ्यूल टैंक पर फैला हुआ है। इसमें काले के साथ लाल रंग नजर आया है। इसके अलावा दोपहिया वाहन में पूरा काला और काले के साथ नीला, मैट सहित अन्य रंगों का भी विकल्प मिलेगा।

बदलाव 

बाइक में दिया है नया  इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

नई बजाज पल्सर बाइक में सबसे बड़ा बदलाव नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में आया है। यह एक पूर्ण-डिजिटल यूनिट है, जो राइड कनेक्ट एप्लिकेशन के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन और कॉल मैनेजमेंट भी दिखा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल को चार्ज करने के लिए एक USB पोर्ट भी है। इसके साथ ही लेटेस्ट बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट, ड्यूल डिस्क ब्रेक, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स की सुविधा भी मिलती है।

पावरट्रेन 

ऐसा है बाइक का पावरट्रेन 

2024 पल्सर 150 में 149.5cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 2V SOHC इंजन दिया गया है, जो 13.8bhp की पावर और 13.2Nm का टॉर्क विकसित करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है। बता दें, बजाज 3 नए दोपहिया वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें अपडेटेड पल्सर N250, CNG बाइक और अब तक की सबसे बड़ी पल्सर बाइक शामिल हैं।