NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दो-सीटर BMW Z4 रोडस्टर को कंपनी ने किया फेसलिफ्ट, इन अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च
    अगली खबर
    दो-सीटर BMW Z4 रोडस्टर को कंपनी ने किया फेसलिफ्ट, इन अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च
    2023 BMW Z4 को मिला नया एक्टीरियर लुक (फोटो क्रेडिट: BMW)

    दो-सीटर BMW Z4 रोडस्टर को कंपनी ने किया फेसलिफ्ट, इन अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च

    लेखन देवजीत सिंह
    Sep 29, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    रोडस्टर कारें आज धीरे-धीरे चलन से बाहर हो रही हैं, लेकिन BMW अभी तक अपनी Z4 को बंद करने के लिए तैयार नहीं है। कंपनी ने अब इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

    जानकारी के लिये बता दें कि, स्पोर्ट्स डिजाइन के साथ आने वाली दो सीटर कारों को रोडस्टर के नाम से जाना जाता है। ये कारें अक्सर कनवर्टिबल छत के साथ आती हैं।

    जानकारी

    2002 में BMW Z4 को किया गया था लॉन्च

    BMW Z4 जर्मन कंपनी और टोयोटा के बीच साझेदारी का परिणाम है। पहली बार इसे 2002 में पेश किया गया था और तब से यह अपने उसी साधारण अंदाज से आज तक नई-नई हाइब्रिड कारों का सामना कर रही है।

    अब कंपनी ने इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है लेकिन इसके नये मॉडल में भी बहुत बदलाव नहीं किया गया है।

    अपडेटेड Z4 को कुछ बाहरी बदलाव और तीन नए पेंट्स के साथ लाया गया है।

    एक्सटीरियर

    BMW Z4 में दिया गया है कनवर्टिबल सॉफ्ट टॉप

    नई BMW Z4 में तराशा हुआ डिजाइनर हुड, रिडिजाइन की गई मेश-स्टाइल BMW किडनी ग्रिल, पतले ऊपर की ओर उठे हुए हेडलैंप, नए एयर कर्टन्स और एक सॉफ्ट टॉप है।

    इसके किनारे पर इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, शार्प बॉडी लाइन्स और डिजाइनर अलॉय व्हील्स दिये गये हैं। रैप-अराउंड टेललैंप्स और बूट लिड-माउंटेड स्पॉइलर इसके रियर लुक को शानदार बना रहे हैं।

    इसे अब थंडरलाइट मेटैलिक, पोर्टिमाओ ब्लू मैटेलिक और स्काईस्क्रेपर ग्रे मैटेलिक रंगों में पेश किया गया है।

    इंटीरियर

    BMW Z4 रोडस्टर में मिलता है 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    2023 BMW Z4 में ड्राइवर-केंद्रित टू-सीटर केबिन है, जिसमें सेन्साटेक अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेलकम लाइट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेदर कवर के साथ थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इस रोडस्टर में 10 स्पीकर वाला हाईफाई (HiFi) साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का लाइव व्यू के साथ प्रोफेशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल मिलता है।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस कार में कई एयरबैग, BMW का एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम और एक्टिव गार्ड दिया गया है।

    स्पेक्स

    दो वेरिएंट में उपलब्ध है 2023 BMW Z4

    2023 BMW Z4 sDrive30i में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो इनलाइन चार सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 255hp की पावर और 398.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    वहीं, इसका M40i ट्रिम 3.0 लीटर ट्विन-टर्बो छह इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 382hp की पावर और 499Nm का पीक टॉर्क बना सकता है।

    भारतीय बाजार में इसके बेस sDrive 20i वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 71.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    टोयोटा
    लग्जरी कार
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    BMW कार

    BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो लेटेस्ट कार
    BMW के लिए अच्छा रहा पिछला साल, बिक्री में हुआ शानदार इजाफा ऑटोमोबाइल
    BMW X7 की तुलना में कितनी दमदार होगी ऑडी की आने वाली Q7? जानिए इनके फीचर्स ऑडी कार
    CES 2022: कलर बदलने वाली कार से बिना बैटरी वाले रिमोट तक, सबसे अनोखे टेक प्रोडक्ट्स सैमसंग

    टोयोटा

    इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक भारत की खबरें
    भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं मारुति सुजुकी
    मारुति की साझेदारी में आने वाली अपनी SUV को टोयोटा ने दिया नया नाम एसयूवी
    माइल्ड-हाइब्रिड डीजल पावरट्रेन के साथ आ रही है नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, टेस्टिंग शुरू कार न्यूज

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप यूटिलिटी स्टोरी
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार कमल हासन

    लेटेस्ट कार

    CNG वेरिएंट में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मिलेगा सेगमेंट का सबसे दमदार इंजन मारुति सुजुकी
    नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स मारुति सुजुकी
    महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री इलेक्ट्रिक वाहन
    नई ऑल्टो K10 लॉन्च हुई, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025