
नई बेनेली TRK 800 एडवेंचर बाइक हुई पेश, 250 किलोमीटर प्रति घंटे होगी टॉप स्पीड
क्या है खबर?
इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी बेनेली ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA मोटर शो में अपनी नई TRK 800 एडवेंचर बाइक से पर्दा उठा दिया है।
अपडेटेड मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसमें ट्यूबलेस टायरों के साथ नए वायर-स्पोक व्हील दिए गए हैं।
बाइक के अन्य सभी फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के समान ही होंगे। इसमें पुराने मॉडल के समान ही 754cc ट्विन-सिलेंडर इंजन भी मिलेगा।
लुक
कैसा है बेनेली TRK 800 का डिजाइन?
बेनेली TRK 800 बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसे स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसके दोनों सिरों पर 17-इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स हैं और 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर लगे हैं।
इसमें एक LED हेडलाइट, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल डिस्प्ले और डुअल-चैनल ABS मिलता है।
इसकी खासियत फ्रंट मडगार्ड और लंबी विंडशील्ड है जो लंबी दूरी तक हाई स्पीड पर चलने पर भी राइडर को अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है।
इंजन
पावरफुल 754cc इंजन के साथ आएगी बाइक
पावरट्रेन की बात करें तो TRK 800 में लियोनसिनो 800 बाइक की तरह ही 754cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
यह इंजन 8,500rpm पर 77hp की अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 67Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए इसमें एक स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
यह बाइक 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी।
फीचर्स
बाइक में दिए गए हैं फीचर्स
राइडिंग के दौरान राइडर को अधिक सुरक्षा देने के लिए बेनेली की नई TRK 800 बाइक के फ्रंट में 280mm सिंगल डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm यूनिट दिया गया है।
इसमें लगा ड्यूल-चैनल ABS अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य है। साथ ही यह 18 लीटर फ्यूल टैंक क्षमता, 800mm सीट हाइट और 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी।
यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई TRK 251 बाइक पर आधारित है।
जानकारी
क्या होगी इस बाइक की कीमत?
बेनेली TRK 800 बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इस बाइक को 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
बेनेली ने हाल ही में अपनी नई TRK 502X का टीजर भी जारी किया था। 500cc वाली इस एडवेंचर बाइक को नए रंगों और शेड्स में पेश किया गया है।
टीज की गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, प्रमुख फ्रंट लुक, एक उभरी हुई विंडस्क्रीन, स्टेप-अप सीटें और एक हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट होगा।
वहीं, इस बाइक को अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा कीमत पर आएगी।