NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2021 जगुआर F-पेस SVR भारत में लॉन्च, कीमत 1.51 करोड़ रुपये
    ऑटो

    2021 जगुआर F-पेस SVR भारत में लॉन्च, कीमत 1.51 करोड़ रुपये

    2021 जगुआर F-पेस SVR भारत में लॉन्च, कीमत 1.51 करोड़ रुपये
    लेखन अविनाश
    Oct 05, 2021, 01:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    2021 जगुआर F-पेस SVR भारत में लॉन्च, कीमत 1.51 करोड़ रुपये
    2021 जगुआर F-पेस SVR SUV

    जगुआर ने भारत में अपनी 2021 F-पेस SVR SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। पांच लोगों के बैठने की क्षमता के साथ जगुआर ने अपनी नई कार F-पेस के सभी मॉडल्स को भारत में जून में पेश किया था। यदि आप भी जगुआर F-पेस SVR के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे इसके बारे में जानिए।

    कैसा है कार का डिजाइन?

    जगुआर F-पेस SVR में वेंट्स के साथ मस्कुलर बोनट, "SVR" लोगो के साथ चमकदार ब्लैक ग्रिल, ब्लेड के साथ संशोधित एक्स-आकार का बम्पर दिया गया है। नई F-पेस SVR LED हेडलाइट्स, DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स), LED टेल लैंप्स, फ्रंट और बैक एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स जैसे लाइटिंग फीचर से भी लैस है। रियर पर शार्क-फिन एंटीना, विंडो वाइपर, रैप-अराउंड LED टेललाइट्स और क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस और रेडियल अलॉय-व्हील्स लगे हुए हैं।

    कैसा है कार का इंटीरियर?

    F-पेस SVR कार की इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन में पांच लेदर सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शन पावर लेदर स्टीयरिंग व्हील को भी जोड़ा गया है। कार में वॉइस कंट्रोल फीचर, 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 तरह से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट और फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए कार में ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर को शामिल किया गया है।

    मिलेगा V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

    जगुआर F-पेस SVR में 5.0-लीटर V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 543hp की पावर और 700Nm का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। इसमें दो ड्राइविंग मोड- कम्फर्ट और डायनामिक दिए हैं। जगुआर F-पेस SVR सात सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा तक है।

    क्या है इस कार की कीमत?

    भारत में जगुआर F-पेस SVR SUV की कीमत 1.51 करोड़ रुपये है और इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है। वहीं, इसके मानक F-पेस मॉडल की कीमत 69.99 लाख रुपये है (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम)।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ऑटोमोबाइल
    जगुआर लैंड रोवर
    लेटेस्ट कार

    ऑटोमोबाइल

    लॉन्च हुई स्कोडा रैपिड मैट एडिशन, कीमत 12 लाख रूपये स्कोडा कार
    डीलरशिप पर दिखी फॉक्सवैगन पोलो मैट वेरिएंट हैचबैक, जल्द होगी लॉन्च फॉक्सवैगन की कारें
    भारत में होंडा ने हासिल किया नया मुकाम, बेचे पांच करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन होंडा
    किआ सेल्टोस की हुई बंपर सेल, कुल बिक्री की लगभग आधी सिर्फ भारत में बिकी लेटेस्ट कार

    जगुआर लैंड रोवर

    लैंड रोवर डिफेंडर V8 SUV भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    लेटेस्ट फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई जगुआर लैंड रोवर डिस्कवरी, ये है कीमत भारत की खबरें
    जगुआर की लैंड रोवर डिफेंडर 90 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स भारत की खबरें
    भारत में आई जगुआर की रेंज रोवर स्पोर्ट SVR, जानें किस कीमत पर हुई लॉन्च ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    टाटा ने पेश की मिनी SUV पंच, चार ट्रिम्स के साथ शुरू हुई बुकिंग ऑटोमोबाइल
    ये है दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, मारुति ऑल्टो से भी कम होगी कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    दिसंबर में आ रही ऑडी की 2021 Q7 फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स भारत की खबरें
    फोर्स 2021 गुरखा के फ्यूचर वेरिएंट्स की जानकारी आई सामने ऑटोमोबाइल

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023