LOADING...
कितनी खास होगी पोप फ्रांसिस की संगमरमर की कब्र? वेटिकन ने जानकारी साझा की
वेटिकन ने पोप फ्रांसिस की कब्र को लेकर जानकारी दी

कितनी खास होगी पोप फ्रांसिस की संगमरमर की कब्र? वेटिकन ने जानकारी साझा की

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2025
02:27 pm

क्या है खबर?

कैथोलिक ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की कब्र को लेकर वेटिकन ने जारी साझा की है। उसने बताया कि फ्रांसिस की संगमरमर की कब्र रोमन बेसिलिका के एक कोने में होगी। कब्र के पत्थर पर लैटिन में पोप का नाम "फ्रांसिस्कस" अंकित होगा। कब्र के लिए संगमरमर लिगुरिया से लाया गया है, जो उत्तर-पश्चिमी इतालटी क्षेत्र में है। यह अर्जेंटीना के पोप के इतालवी पूर्वजों का घर माना जाता है। फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार 26 अप्रैल को होगा।

कब्र

सांता मारिया में पहले से हैं 7 पोप की कब्र

वेटिकन की ओर से बताया गया कि फ्रांसिस का मकबरा सांता मारिया मैगीगोर के पीछे नैव में सेंट फ्रांसिस की वेदी के पास बनाया जाएगा। यहां पहले से 7 अन्य पोप की कब्रें हैं। फ्रांसिस की कब्र के ऊपर उनके द्वारा अपने जीवनकाल में पहने गए पेक्टोरल क्रॉस की प्रतिकृति लटकती रहेगी। बेसिलिका के कार्डिनल रोलांडस मकरिकस ने बताया कि फ्रांसिस की इच्छा थी कि उन्हें "लिगुरिया के पत्थर, उनके दादा-दादी की भूमि" से बने मकबरे में दफनाया जाए।

 निधन

बेसिलिका में समाधि की इच्छा जताई थी

फ्रांसिस विदेश यात्रा पर जाने से पहले तथा रोम लौटने पर सांता मारिया मैगीगोर में प्रार्थना जरूर करते थे। उन्होंने एक बार 2023 में बेसिलिका में समाधि होने की इच्छा जताई थी। वहां दफनाए जाने वाले अंतिम पोप क्लेमेंट IX को 1669 में दफनाया गया था। रोम में 4 पोपीय बेसिलिकाओं में एक सांता मारिया मैगिओर में कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के अवशेष भी हैं, जिसमें सेंट पीटर्स स्क्वॉयर के वास्तुकार और मूर्तिकार जियान लोरेंजो बर्निनी भी शामिल हैं।

जानकारी

सोमवार को हुआ है निधन

पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था। फ्रांसिस का पार्थिव शरीर बुधवार से सेंट पीटर्स बेसिलिका में खुले ताबूत में रखा है। जनता वहां उनके अंतिम दर्शन कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

पोप फ्रांसिस की कब्र की तस्वीर