NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिकाः जहाज उड़ाना सिखाने के बहाने महीनों तक नाबालिग से रेप करता रहा करोड़पति
    अगली खबर
    अमेरिकाः जहाज उड़ाना सिखाने के बहाने महीनों तक नाबालिग से रेप करता रहा करोड़पति

    अमेरिकाः जहाज उड़ाना सिखाने के बहाने महीनों तक नाबालिग से रेप करता रहा करोड़पति

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 22, 2019
    07:17 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में यौन शोषण की एक भयानक घटना सामने आई है। यहां के करोड़पति स्टीफन ब्रेडले मेल को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    यह घटना 2017 में हुई थी। नाबालिक की मां उसे जहाज उड़ाना सीखाने के लिए स्टीफन के पास लेकर आई थीं।

    तब से स्टीफन लगातार लड़की के साथ कुकर्म को अंजाम देता रहा। स्टीफन ने अब अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

    घटना

    छह महीने तक किया पीड़िता से रेप

    न्यू जर्सी में जन्मे स्टीफन अपनी मां के साथ साउथ कैरोलिना में रहते हैं। उड़ान भरने के शौकीन और समाजसेवा के चलते वो काफी लोकप्रिय हो गए थे, लेकिन इस घटना ने स्टीफन की असलियत को बाहर ला दिया है।

    स्टीफन ने 2017 में लगातार छह महीने तक लड़की के साथ रेप किया, उसकी अश्लील तस्वीरें ली और लड़की को गर्भवती होने से रोकने के लिए उसे कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स देता रहा।

    यौन शोषण

    उड़ान के दौरान किया पीड़िता से रेप

    स्टीफन के खिलाफ शिकायत में एक खास मामले का भी जिक्र किया गया है। यह घटना जुलाई 2017 की है।

    तब स्टीफन ने उड़ान के बीच हवाई जहाज को ऑटोपायलट मोड पर लगाया और नाबालिग के साथ रेप किया।

    तीन बच्चों के पिता स्टीफन नवंबर 2017 तक पीड़िता के संपर्क में थे।

    इन छह महीनों के दौरान स्टीफन पीड़िता को लगभग अश्लील मैसेज भेजते रहे। उन्होंने कई बार पीड़िता से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने की भी बात कही।

    सजा

    स्टीफन को हो सकती है 5 साल की सजा

    इस घिनौने काम को अंजाम देने वाले स्टीफन की कानूनी टीम ने बचाव में स्टीफन को 'विनम्र' व्यक्ति बताया है।

    उन्होंने एयर लाइफलाइन से एक एयरलाइन शुरू की थी, जो बीमार बच्चों को इलाज के लिए अमेरिका में एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है।

    इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई है, लेकिन सजा का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि स्टीफन को 5 साल तक की सजा हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025