Page Loader
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में एलन मस्क का 'नाजी सलाम', सोशल मीडिया पर विवाद
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में एलन मस्क ने किया नाजी सलाम (तस्वीर: एक्स/@cb_doge)

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में एलन मस्क का 'नाजी सलाम', सोशल मीडिया पर विवाद

लेखन गजेंद्र
Jan 21, 2025
09:55 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अरबपति एलन मस्क ने ऐसा काम किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मस्क वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में मंच पर समारोह को संबोधित करने के दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी दोनों बाहों को फैला कर समर्थकों की भीड़ में जोश पैदा किया। उन्होंने संबोधन के दौरान एक हाथ सीने में रखकर लोगों को सलाम किया, जिसकी आलोचना हो रही है।

सवाल

मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "यह कोई साधारण जीत नहीं थी। यह मानव सभ्यता के मार्ग में एक मोड़ था। यह वास्तव में मायने रखता था। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद। धन्यवाद। इसके बाद उन्होंने अपने दाहिने हाथ को अपनी छाती पर लगाया और उससे लोगों को सलाम किया। इसे लोग 'नाजी सलाम' बता रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो को री-ट्वीट करकते हुए लिखा, 'भविष्य बहुत रोमांचक है।'

ट्विटर पोस्ट

एलन मस्क के इस कार्य से विवाद