NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना महामारी के बाद अब नई बीमारी की चपेट में चीन, हजारों लोग हुए संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना महामारी के बाद अब नई बीमारी की चपेट में चीन, हजारों लोग हुए संक्रमित

    कोरोना महामारी के बाद अब नई बीमारी की चपेट में चीन, हजारों लोग हुए संक्रमित

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 19, 2020
    10:19 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रही पूरी दुनिया इससे बचने के लिए कारगर वैक्सीन के आने की उम्मीद लगाए बैठी है।

    इस बीच कोरोना महामारी का जनक देश चीन अब नई बैक्टीरियल बीमारी 'ब्रूसेलोसिस' की चपेट में आ गया है।

    उत्तर-पश्चिम चीन में हजारों लोग इस बीमारी के चपेट में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चीन में यह बीमारी एक बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी में तैयार की जा रही वैक्सीन के रिसाव के कारण फैली है।

    संक्रमण

    अब तक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं 3,245 लोग

    स्क्रॉल ने अनुसार गांसु प्रांत की राजधानी लांझोउ के स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों ने बताया है क्षेत्र में अब तक 3,245 लोग इस बैक्टीरियल बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह अन्य 1,401 व्यक्तियों में प्रारंम्भिक संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    उन्होंने बताया कि इस बीमारी से अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और इससे बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं।

    अब तक 29 लाख आबादी में से 21,847 लोगों का टेस्ट किया है।

    जानकारी

    निशुल्क उपचार के लिए निर्धारित किए 11 अस्पताल

    लांझोउ के स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों ने बताया बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बचाव के पूरे उपाय किए गए हैं। राज्य के अब तक 11 सरकारी अस्पतालों के लोगों की निशुल्क जांच करने तथा संक्रमितों का उपचार और नियमित देखभाल के लिए निर्धारित किया है।

    कारण

    वैक्सीन के रिसाव के कारण फैली ब्रूसेलोसिस बीमारी

    स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह बीमारी बायोफार्मास्यूटिकल दवा कंपनी में वैक्सीन के रिसाव के कारण फैली है, जो पिछले साल जुलाई के अंत से अगस्त के अंत तक हुआ था।

    उन्होंने बताया कि पशुओं की इस बीमारी के लिए ब्रूसेला वैक्सीन का उत्पादन करते समय कारखाने में कीटाणुनाशक और सैनिटाइजर का उपयोग किया गया था, क्योंकि यह एरोसोल बनती है, जिसमें बैक्टीरिया शामिल होते हैं। रिसाव होने से यह हवा में फैल गए।

    लक्षण

    संक्रमित व्यक्ति के शरीर में हमेशा के लिए रह जाते हैं कुछ लक्षण

    अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम (CDC) के अनुसार इस बीमारी को माल्टा बुखार के रूप में भी जाना जाता है। जिसमें सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बुखार और थकान आदि लक्षण नजर आते हैं।

    इसके अलावा कुछ लक्षण हमेशा के लिए रह जाते हैं। इनमें गठिया या कुछ अंगों में सूजन आदि है।

    CDC के अनुसार इसमें मानव-से-मानव संचरण कम होता है, ज्यादातर लोग दूषित भोजन खाने या सांस लेने के दौरान बैक्टीरिया से संक्रमित होते हैं।

    जानकारी

    नवंबर में सामने आया था पहला मामला

    इस बीमारी का पहला मामला नवंबर में सामने आया था। इसके बाद दिसंबर तक राज्य के 181 लोग इसकी चपेट में आ गए। इसी तरह पिछले अगस्त में पशु चिकित्सा संस्थान में काम करने वाले 13 कर्मचारियों में भी इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    जांच

    जांच के बाद अधिकारियों ने रद्द किया वैक्सीन उत्पादन का लाइसेंस

    बीमारी के संक्रमण के बाद के महीनों तक प्रांतीय और नगर निगम के अधिकारियों ने फैक्ट्री में वैक्सीन के रिसाव की जांच शुरू की।

    जनवरी तक अधिकारियों ने संयंत्र के लिए वैक्सीन उत्पादन लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसी तरह फैक्ट्री में कुल सात पशु चिकित्सा उत्पाद अनुमोदन संख्या भी रद्द कर दी गई थी।

    फरवरी में कंपनी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए आठ दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानकारी दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    चीन समाचार

    PUBG बैन: बॉक्स ऑफिस से भी ज्यादा है ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: ब्राजील में ठीक होने लगे हालात, मेक्सिको में सर्वाधिक स्वास्थ्यकर्मियों की मौत भारत की खबरें
    ऐप्स बैन पर चीन ने जताया विरोध, कहा- भारत को अपनी 'गलती' सुधारनी चाहिए भारत की खबरें
    CDS रावत बोले- पाकिस्तान और चीन से समन्वित कार्रवाई का खतरा, लेकिन भारत पूरी तरह तैयार भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 83,809 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 80,000 पार भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना जांच के लिए अस्पताल आने वाले सभी शवों का होगा एंटीजन टेस्ट मुंबई
    चीन में नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन चीन समाचार
    कोरोना के खिलाफ लंबी चलेगी जंग, राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले- खत्म होने से बहुत दूर स्वास्थ्य मंत्रालय

    महामारी

    गैर जिम्मेदार लोग फैला रहे भारत में कोरोना वायरस संक्रमण- ICMR भारत की खबरें
    दिल्ली AIIMS में भर्ती 20% अन्य मरीज हो चुके हैं कोरोना संक्रमित, सर्वे में मिली एंटीबॉडी दिल्ली
    GST कलेक्शन में 2.35 लाख करोड़ की कमी, वित्तमंत्री ने 'दैवीय घटना' कोरोना को ठहराया जिम्मेदार निर्मला सीतारमण
    यात्रियों में कटौती के साथ संचालन के लिए तैयार है बेंगलुरू मेट्रो, जानिए सभी सुरक्षा उपाय कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025