NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस: कजान शहर के स्कूल में गोलीबारी, अध्यापक और कई छात्रों की मौत
    अगली खबर
    रूस: कजान शहर के स्कूल में गोलीबारी, अध्यापक और कई छात्रों की मौत

    रूस: कजान शहर के स्कूल में गोलीबारी, अध्यापक और कई छात्रों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 11, 2021
    04:48 pm

    क्या है खबर?

    रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर कजान के एक स्कूल में गोलीबारी से कम से कम सात बच्चों और एक अध्यापक की मौत हो गई।

    कजान तातारस्तान गणराज्य की राजधानी है और यहां के गवर्नर रस्तम मिन्नीखानोव ने बताया कि मरने वाले विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं।

    स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 18 बच्चों समेत 21 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

    हमला

    मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा

    अलजजीरा के अनुसार, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इससे पहले रूस की एक समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से 11 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी।

    कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दो बंदूकधारियों ने पूर्वी मॉस्को से 820 किलोमीटर दूर कजान के 175 नंबर स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे को मार गिराया गया है।

    जानकारी

    पुलिस ने एक हमलावर को दबोचा

    सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी एक हमलावर को दबोचे हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल स्कूल के बाहर पहुंच गए और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी।

    स्कूल में धमाका होने की जानकारी भी मिल रही है। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि बच्चे खिड़कियों से कूद रहे हैं और घायलों को इमारत से बाहर निकाला जा रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

    Задержание одного из нападавших. Видео: Readovka pic.twitter.com/GsQmBFvTIM

    — МБХ медиа (@MBKhMedia) May 11, 2021

    बयान

    "आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है"

    गोलीबारी के बाद स्कूल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए गवर्नर मिन्नीखानोव ने कहा, "आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। वो 19 साल का है। उसके नाम पर एक हथियार रजिस्टर्ड है। अभी तक दूसरी जानकारियां जुटाई जा रही है और जांच जारी है।"

    कार्रवाई

    राष्ट्रपति ने दिया कानून की समीक्षा का आदेश

    कजान के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद रूस के राष्ट्रपति ने देश में हथियारों को लेकर बने कानून की समीक्षा का आदेश दिया है।

    राष्ट्रपति ने तुरंत एक नए प्रावधान पर काम करने को कहा है, जिसमें बताया जाएगा कि आम लोग किस तरह के हथियार रख सकेंगे।

    बता दें कि इससे पहले रूस में 2018 में ऐसी घटना हुई थी, जिसमें हमलावर ने 19 लोगों को मारकर खुदकुशी कर ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    भारत में आईफोन बनाने पर ट्रंप की चेतावनी, ऐपल को दी 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी आईफोन
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप कैसे रखें?  स्मार्टफोन
    पाकिस्तान पर आर्थिक प्रहार की तैयारी में भारत, FATF और विश्व बैंक से करेगा ये अपील पाकिस्तान समाचार

    रूस समाचार

    डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला चार फुट लंबा सांप, देखिए वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें
    कोरोना: अगले साल के मध्य तक बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद नहीं- WHO भारत की खबरें
    ट्रायल के शुरुआती चरणों में कामयाब साबित हुई रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    रूस ने भारत के साथ साझा किया कोरोना वायरस वैक्सीन का डाटा, विशेषज्ञ करेंगे विश्लेषण भारत की खबरें

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025