NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ऑस्ट्रिया के स्कूल में छात्र की गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
    अगली खबर
    ऑस्ट्रिया के स्कूल में छात्र की गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
    ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी की घटना में हुई कई लोगों की मौत

    ऑस्ट्रिया के स्कूल में छात्र की गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2025
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में छात्र द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की खबर आई है।

    इसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है।

    हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अभी तक मृतकों की स्पष्ट संख्या जारी नहीं की गई है।

    घटना

    कैसे हुई गोलीबारी की घटना?

    न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने बताया कि स्थानीय समय सुबह 10 बजे बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल में गोलियां चलने और वहां की गंभीर स्थिति की जानकारी मिली थी। इसके बाद विशेष बल समेत सुरक्षाबलों को स्कूल भेज दिया गया।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्कूल को घेर लिया और स्कूल को खाली कराने के प्रयास जारी हैं। इधर, स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है।

    बयान

    कई लोगों की मौतें हुईं- गृह मंत्रालय

    ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गोलीबारी की घटना में कई मौतें हुई हैं, लेकिन अभी वास्तविक संख्या नहीं बताई जा सकती है।

    मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मृतकों में कितने छात्र थे और कितने शिक्षक हैं। सामूहिक गोलीबारी में घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में भी तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है। एक संदिग्ध के स्कूल के बाथरूम में मृत पाए जाने की भी सूचना है।

    आबादी

    3 लाख की आबादी वाला शहर है ग्राज

    ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी 3 लाख से अधिक है और यह राजधानी वियना से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

    बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल में घटी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

    पुलिस ने जल्द ही विस्तृत जानकारी देने का आश्वासन दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रिया
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5': नाना पाटेकर नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन थे निर्माताओं की पहली पसंद; क्यों ठुकराया प्रस्ताव?  अमिताभ बच्चन
    ChatGPT हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहें AI चैटबॉट का उपयोग ChatGPT
    लिवर को प्राकृतिक रूप से मजबूती प्रदान कर सकती हैं ये 5 सब्जियां खान-पान
    शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 53 अंक टूटकर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    ऑस्ट्रिया

    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला; दो की मौत, 15 घायल दुनिया
    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान कनाडा
    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस

    गोलीबारी की घटना

    राजस्थान: रूपनगढ़ में भूमाफियाओं ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, अब तक 2 लोगों की मौत राजस्थान
    बदलापुर मामला: आरोपी की मौत पर शुरू हुई राजनीति, जानिए क्या लगे आरोप-प्रत्यारोप महाराष्ट्र
    दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप में 2 जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी, बच्चों समेत 17 की मौत दक्षिण अफ्रीका
    बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा गोविंदा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025