LOADING...
सऊदी अरब में मनोरंजन पार्क में अचानक झूला टूटा, मजे ले रहे 23 लोग घायल
सऊदी अरब के मनोरंजन पार्क में झूला टूटा (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

सऊदी अरब में मनोरंजन पार्क में अचानक झूला टूटा, मजे ले रहे 23 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2025
06:44 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब में मक्का प्रांत के ताइफ शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां के मनोरंजन पार्क में एक झूला टूटने से उसमें सवार 23 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसा अल हादा में ग्रीन माउंटेन पार्क में हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें '360 डिग्री' के नाम से मशहूर झूले का केंद्रीय खंभा अचानक से टूटता दिख रहा है। हादसे के समय कई लोग झूले पर सवार थे, जिसमें 23 घायल हुए हैं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

वीडियो में दिख रहा है कि पेंडुलम की तरह चलने वाला ऊपर जाकर नीचे आता है, लेकिन अचानक से उसका बीच का हिस्सा टूट जाता है, जिससे सभी जमीन पर गिर पड़ते हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लोगों को बाहर निकाला। घायलों की संख्या को देखते हुए स्थानीय अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और कोड येलो इमरजेंसी घोषित है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो (सावधान- दृश्य विचलित कर सकता है)