इथियोपिया में अगवा 4 पंजाबी नागरिकों को वापस लाने की कोशिश कर रही सरकार
क्या है खबर?
इथियोपिया में पिछले महीने अगवा हुए 4 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार काम कर रही है और जल्द ही उनको वापस लाया जाएगा। यह जानकारी अदीस अबाबा में स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को दी है। दूतावास ने कहा कि सरकार पंजाब के चारों नागरिकों को स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बचा लिया गया था और वे सुरक्षित हैं। उनकी वापसी और सुरक्षा के लिए वे लगातार स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
बयान
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'पंजाब के 4 भारतीय नागरिकों को, जिन्हें 25 सितंबर, 2026 की रात इथियोपिया में अगवा कर लिया गया था, 1 अक्टूबर, 2026 को इथियोपिया की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सुरक्षित बचा लिया। वे चारों सुरक्षित हैं। दूतावास, उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में था। अधिकारियों ने 14 अक्टूबर को इनसे मुलाकात की और उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई। दूतावास उनकी सुरक्षित भारत वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।'
घटना
इससे पहले गुजरात के 3 भाई-बहन अगवा हुए थे
मामले में अभी तक कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। न चारों की पहचान का खुलासा हुआ और न ही ये पता चला है कि वे कैसे, क्यों और कहां अगवा हुए थे।
हालांकि, ये घटनाक्रम गुजरात के 3 चचेरे भाइयों के अपहरण के कुछ दिनों बाद सामने आया है, जिन्हें अवैध-मार्ग से अमेरिका पहुंचने की कोशिश करते समय इथियोपिया में अगवा किया गया और 1 करोड़ रुपये फिरौती मांगी गई।
उनको इसी महीने सुरक्षित रिहा किया गया है।