NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: सिंधी हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग
    दुनिया

    पाकिस्तान: सिंधी हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग

    पाकिस्तान: सिंधी हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 18, 2019, 10:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    पाकिस्तान: सिंधी हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग

    पाकिस्तान में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही सिंधी हिंदू लड़की नम्रता चंदानी की कथित हत्या के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारी इमरान खान सरकार से नम्रता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) के अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रता की लाश उनके हॉस्टल में मिली थी। उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी। नम्रता के भाई का कहना है कि उनकी बहन की हत्या की गई है।

    नम्रता के लिए न्याय की मांग

    नम्रता की हत्या के विरोध में कराची में भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। अपने हाथों में पोस्टर और प्लेकार्ड लिए हुए प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी 'नम्रता को इंसान दो', 'गुंडागर्दी नहीं चलेगी' आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पाकिस्तान के हिंदू समुदाय ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    विरोध-प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें

    Pakistan: People staged protest on the streets of Karachi against the alleged murder of a Sindhi Hindu girl, Namrita Chandani yesterday. Namrita was found with a rope tied to her neck in Larkana, Sindh. pic.twitter.com/HuOi6E6Dcj

    — ANI (@ANI) September 18, 2019

    कौन थी नम्रता चंदानी?

    नम्रता घोटकी के मीरपुर इलाके में रहने वाले एक व्यपारिक घराने से संबंध रखती थी। इस इलाके में कुछ दिन पहले एक हिंदू शिक्षक पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर मारपीट की गई थी। नम्रता लरकाना स्थित बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

    कॉलेज बता रहा है आत्महत्या का मामला

    नम्रता के परिजनों के हत्या के दावे के विपरित कॉलेज प्रशासन और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। कॉलेज प्रशासन ने अंदेशा जताया है कि नम्रता ने आत्महत्या की हो। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार ने इस घटना की रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री को भेजी है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन से मामले की गहन जांच और नम्रता के परिजनों की हर संभव मदद करने को कहा है। नम्रता ने घटना से एक दिन पहले परीक्षा दी थी।

    परिवार लगा रहा हत्या का आरोप

    नम्रता के भाई विशाल ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, "यह आत्महत्या नहीं है। आत्महत्या के निशान दूसरे होते हैं। उसके हाथ पर भी निशान थे। ये तार के निशान थे।" पेशे से डॉक्टर विशाल ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले नम्रता से बात की थी। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

    घोटकी में रविवार को हुए थे दंगे

    नम्रता जिस घोटकी शहर से संबंध रखती थी, उसी शहर में रविवार को दंगे हुए थे। सिंध पब्लिक स्कूल के एक 13 वर्षीय छात्र ने अपने प्रिंसिपल नोतन मल द्वारा ईशनिंदा करने की शिकायत अपने माता-पिता से की थी। छात्र के पिता ने दास के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उनका आरोप है कि नोतन ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बात कहकर ईशनिंदा की है। मामला दर्ज होने के बाद इलाके में दंगे भड़क गए।

    मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

    हिंदू समुदाय के एक प्रिंसिपल पर ईशनिंदा का मामला दर्ज होने के बाद रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दंगे भड़क गए। भड़की भीड़ ने हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों, स्कूलों और मंदिरों में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है कि दंगों पर काबू पा लिया गया है और आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से एक अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने घटना पर चिंता व्यक्त की है।

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं अत्याचार

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक पूर्व विधायक ने भारत से राजनीतिक शरण मांगी थी। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक रहे 43 वर्षीय बलदेव कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक को सताया जा रहा है इसलिए वो भारत से शरण मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने पर उन्हें जान का खतरा है।

    सिख लड़की की जबरन शादी और धर्म परिवर्तन की घटना

    कुछ दिन पहले पाकिस्तानी पंजाब के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की की जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। यहां के सिख परिवार ने आरोप लगाया कि छह लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण कर उसकी शादी मुस्लिम युवक से करा दी और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पंजाब प्रांत की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    इमरान खान
    कराची

    भारत की खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर ने जताई उम्मीद, कहा- एक दिन भारत के नियंत्रण में होगा PoK पाकिस्तान समाचार
    तिरंगा हाथ में लेकर पुल पर चढ़ा युवक, बोला- जब तक चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर.... उत्तर प्रदेश
    मलेशियाई प्रधानमंत्री का बयान, प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं की जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण की मांग नरेंद्र मोदी
    भारत के साथ तनाव कम करने को तैयार नहीं पाक, मुस्लिम देशों की मांग ठुकराई पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा: पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति से संतुष्ट हैं श्रीलंका के कप्तान लाहिरू थिरिमाने क्रिकेट समाचार
    भारत-पाक रिश्तों में हुई काफी तरक्की, मोदी-इमरान से करुंगा मुलाकात- डोनाल्ड ट्रम्प इमरान खान
    पाकिस्तान: सिंध में हिंदू प्रधानाचार्य पर ईशनिंदा के आरोपों के बाद भड़के दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ मुस्लिम
    2022 में चीन की मदद से अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा पाकिस्तान चीन समाचार

    इमरान खान

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ट्रम्प, पहली बार होगा ऐसा भारत की खबरें
    इस साल पाकिस्तान ने 2050 बार तोड़ा सीजफायर, 21 भारतीय नागरिकों की मौत भारत की खबरें
    अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प भारत की खबरें
    इमरान खान ने दिए संकेत, अगर युद्ध में हारा पाकिस्तान तो करेगा परमाणु हथियारों का प्रयोग भारत की खबरें

    कराची

    गाँजे की खपत के मामले में दिल्ली बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर भारत की खबरें
    पाकिस्तान में बस नहीं भेजेगा भारत, जानें जम्मू-कश्मीर मामले के बाद किन चीजों पर लगी रोक भारत की खबरें
    रेल सेवा बंद करने के बाद पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस पर भी लगाई रोक भारत की खबरें
    बेंगलुरू: पुलवामा हमले के बाद कराची बेकरी से 'कराची' हटाने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन भारत की खबरें

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023