NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी
    दुनिया

    गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी

    गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 17, 2019, 01:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी

    अमेरिका के शिकागो में बर्बरता की हदें लांघ देने वाला एक मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पहले तो एक 19 वर्षीय गर्भवती लड़की की हत्या की और बाद में उसके गर्भ से अजन्मा बच्चा निकाल लिया। पुलिस ने इस मामले में 46 वर्षीय औरत, उसके बॉयफ्रेंड और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मृतक को अपने घर ले जाने की बात कहकर साथ लिया और उसकी हत्या कर दी।

    मृतक को पहले से जानती थी आरोपी

    हत्या के आरोप में गिरफ्ता क्लेरिसा फिग्वेरा मृतक मार्लेन ओकोवा-लोपेज को पहले से जानती थी। मार्लेन ने कई बार क्लेरिसा के स्टोर से खिलौने खरीदे थे। 23 अप्रैल को मार्लेन गायब हुई, उसी दिन क्लेरिसा की उससे फेसबुक पर बात हुई थी। मार्लेन क्लेरिसा के घर से बच्चे के कपड़े लेने के लिए गई थी, जहां पर क्लेरिसा और उसकी बेटी ने तार से गला घोंटकर 9 महीने की गर्भवती मार्लेन की हत्या कर दी और बच्चे को निकाल लिया।

    फेसबुक पर हुई बातचीत से मिला सुराग

    घटना के कुछ ही देर बाद क्लेरिसा ने इमरजेंसी सर्विस को फोन कर बताया कि मार्लेन ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसे सांसें नहीं आ रही। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को मार्लेन की लाश कचरा उठाने वाले वाहन में मिली। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि हत्या वाले क्लेरिसा का मार्लेन से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने क्लेरिसा से पूछताछ की और मामले का पर्दाफाश हो गया।

    पुलिस ने बताया घिनौना अपराध

    घटना की जानकारी देते हुए शिकागो पुलिस प्रमुख ने इस मामले को घृणित और परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकता कि मृतक का परिवार इस समय कैसी स्थिति से गुजर रहा है। वो अभी छोटे बच्चे के आने की खुशी मना रहे होते, लेकिन अब उन्हें मां की मौत का दुख सहना पड़ रहा है।" पुलिस ने बच्चे की सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शिकागो
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो
    20 फरवरी को होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए हेडकोच की नियुक्ति- BCB अध्यक्ष बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: रुबेल हुसैन बने लीग में 100 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: 2024 संस्करण के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को नहीं मिल रहा स्लॉट बांग्लादेश प्रीमियर लीग

    शिकागो

    अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल अमेरिका
    कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार भारत की खबरें
    कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ? कोलकाता
    #BirthdaySpecial: स्वामी विवेकानंद ने अपने इस भाषण से भारत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई कोलकाता

    हत्या

    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस अमेरिका
    श्रद्धा हत्याकांड: घटना के दिन दोस्त से मिली थी श्रद्धा, नाराज आफताब ने की हत्या- चार्जशीट दिल्ली

    क्राइम समाचार

    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023