Loading...
पोलैंड के हाई स्कूल में 19 वर्षीय छात्र ने चाकू से हमला किया, 7 लोग घायल
पोलैंड के हाई स्कूल में छात्र ने चाकू से हमला किया

पोलैंड के हाई स्कूल में 19 वर्षीय छात्र ने चाकू से हमला किया, 7 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Oct 07, 2026
05:28 pm

क्या है खबर?

पोलैंड की राजधानी वारसॉ के उत्तर में स्थित एक शहर के व्यावसायिक स्कूल में बुधवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना ओस्ट्रोलेका में व्यावसायिक स्कूल परिसर संख्या 4 में हुई है। चाकू लगने से घायल लोगों में छात्र और शिक्षक दोनों शामिल हैं। इनमें 2 लोग गंभीर हैं। पुलिस ने स्कूल के 19 वर्षीय छात्र को शहर के समुद्र तट के पास हिरासत में लिया है।

हमला

नुकीली चीज से किया हमला

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के समय चोट लगी थी।

उसे अस्पताल ले जाया गया हैं, लेकिन चोटों की गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक हमले का कारण भी सामने नहीं आया है।

ओस्ट्रोलेका के मेयर पावेल निवियाडोम्स्की ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है।

घटना

स्कूल को बंद किया गया

मेयर ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक स्कूल को बंद कर दिया गया है। शहर के अन्य स्कूलों को सुरक्षित करने के लिए अधिकारियों ने कदम उठाए हैं।

बता दें कि पोलैंड में स्कूलों पर हमले आम बात नहीं हैं। हालांकि, पिछले महीने दक्षिण-पूर्वी पोलैंड में एक कैथोलिक कॉन्वेंट में हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 4 अन्य लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया था।

ADVERTISEMENT