फिलीपींस के कैथोलिक स्कूल में छात्र ने गोलीबारी कर आत्महत्या की, एक अन्य की मौत
क्या है खबर?
फिलीपींस के एक कैथोलिक स्कूल में मंगलवार को एक छात्र परिसर में बंदूक लेकर घुस गया और छात्रों पर गोलीबारी कर दी। घटना में एक छात्र की मौत हुई है, जबकि हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। हमलावर छात्र कक्षा 9 और मृतक छात्र कक्षा 10 में पढ़ता था। यह वारदात जून में मध्य फिलीपींस के टैक्लोबन शहर में स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद हुई है, जिसमें 3 छात्र की जान गई थी।
गोलीबारी
क्या है पूरा मामला?
जाम्बोआंगा शहर में निजी तौर पर संचालित एटेनेओ डी जाम्बोआंगा विश्वविद्यालय से जुड़े एक स्कूल में छात्र सुबह एक .45-कैलिबर पिस्तौल लेकर घुसा था।
यहां के मेयर खिमर अदन ओलासो ने बताया कि आरोपी ने कक्षा के अंदर मेज पर बैठे शिक्षक पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया।
इसके बाद संदिग्ध दूसरे कक्षा कक्ष में गया और एक छात्र को गोली मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जांच
राष्ट्रपति ने हिंसा रोकने के लिए कदम उठाया
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को स्कूलों में हिंसा को रोकने के लिए जांच करने और उपाय निर्धारित करने का आदेश दिया है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि "हमारे स्कूल वे स्थान हैं जहां हम अपने बच्चों को सीखने, विकसित होने और अपने भविष्य के बारे में सपने देखने के लिए सौंपते हैं। साथ ही, ये हमारे देश के सबसे सुरक्षित स्थानों में से भी होने चाहिए।"
गोलीबारी
जून में भी एक स्कूल में हुई थी गोलीबारी
मध्य फिलीपींस के टैक्लोबन शहर के एक सार्वजनिक हाई स्कूल में जून में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें 3 छात्रों की जान गई थी और लगभग 20 अन्य घायल हो गए थे।
उस समय भी स्कूल के 2 सहपाठियों ने परिसर में गोलीबारी की थी।
बता दें कि फिलीपींस में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं, क्योंकि यहां बंदूक रखने के संबंध में सख्त नियम हैं।
यहां पृष्ठभूमि की जांच और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद हथियार जारी होते हैं।