पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत
क्या है खबर?
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार तड़के बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां बंदरगाह शहर कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मुल्तान जिले के शेर शाह स्टेशन के पास हुआ। बचाव दल ने घटनास्थल पहुंचकर कई लोगों को ट्रेन से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हादसा
प्रभावित रेल खंड पर रोकी गईं ट्रेनें
हादसा सुबह सवा 5 बजे हुआ है। घटना के बाद प्रभावित खंड पर रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। फंसे हुए यात्रियों को पेशावर ले जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन भेजी गई है।
घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर मृतकों पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जांच
पाकिस्तान में ट्रेन हादसे आम
पाकिस्तान में ट्रेन हादसे आम हो गए हैं। पिछले एक साल में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे ट्रेनों और पटरियों के रखरखाव को लेकर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
हाल में, एक अक्टूबर को, 2 यात्री ट्रेनें, शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस, पटरी से उतरने के बाद बड़े हादसों से बाल-बाल बच गईं।
इससे पहले, गुजरा खान के पास पटरी पर जाफर एक्सप्रेस के साथ एक तीसरा मामूली हादसा भी हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तान में ट्रेन हादसा
🚨 Tragedy in Pakistan: A train named Rehman Baba Express derails in Punjab, killing around 5 people and injuring 30.
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) October 13, 2026
The passenger train derailed near Sher Shah Bridge in Multan. Rescue teams have cleared 13 coaches, while rescue operations continue in another coach.
The cause… pic.twitter.com/3j13uhOcxI