पाकिस्तानी मौलवी का दावा, लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद ने 10,000 आतंकियों को भेजा था जम्मू-कश्मीर
क्या है खबर?
पाकिस्तान के प्रमुख मौलवी नासिर मदनी ने दावा किया है कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद ने जम्मू-कश्मीर में 10,000 से अधिक आतंकी युवाओं को भेजा था। मदनी ने ये बात सईद की प्रशंसा में बहावलपुर में आयोजित पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) की रैली को संबोधित करते हुए कही। मदनी को हाल में एक मंच पर दिल का दौरा पड़ा था। लश्कर से जुड़े राजनीतिक संगठन PMML का कार्यक्रम 14 अगस्त पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस को हुआ था।
बयान
क्या बोला नासिर मदनी?
मदनी के भाषण का अंश सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने सईद का बचाव किया है, जो अभी की पाकिस्तान की जेल में बंद है।
मदनी ने सईद के कामों को बलिदान बताते हुए कहा, "इस हाफ़िज़ सईद ने कुर्बानियां दीं, और आज वह जेल में है। उसने कश्मीर और मातृभूमि के बलिदान के लिए 10,000 युवाओं को समर्पित किया था।"
मदनी ने कहा सईद जेल में होने के बावजूद पूरी तरह शांत है।
जेल
जेल में बंद है सईद
मदनी का ये बयान तब आया है, जब भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर 6 जुलाई को आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें सईद मुख्य आरोपी है।
NIA ने सईद और लश्कर पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।
बता दें कि सईद आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में जेल की सजा काट रहा है।
ट्विटर पोस्ट
मदनी का बयान
🚨LeT’s Naseer Madani Returns to Stage After Heart Attack, Claims Hafiz Saeed Sent 10,000 Terrorists to Kashmir
— Kashmir Conflict Stories (@ConflictStories) August 17, 2026
This is the same Maulvi Naseer Madani who suffered a severe heart attack a few days ago but, unfortunately, somehow survived.
Yet, on 14 August, he was seen shouting… https://t.co/JIR4cVJeBv pic.twitter.com/sCp6sZiBuY