NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हथियारबंद हमलावरों ने बम निरोधक टीम पर हमला किया, 2 सैनिकों की मौत
    अगली खबर
    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हथियारबंद हमलावरों ने बम निरोधक टीम पर हमला किया, 2 सैनिकों की मौत
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम निरोधक टीम पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@Defence_Squad_)

    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हथियारबंद हमलावरों ने बम निरोधक टीम पर हमला किया, 2 सैनिकों की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Apr 01, 2024
    03:29 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हथियारबंद हमलावरों ने बम निरोधक टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 2 सिपाहियों की मौत हो गई।

    डॉन वेबसाइट के मुताबिक, बंदरगाह शहर ग्वादर के पास हुई इस घटना के समय बम निरोधक टीम अंकारा बांध क्षेत्र में बारूदी सुरंगों को साफ कर रही थी, तभी उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं।

    घटना में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गोलीबारी

    सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू किया

    ग्वादर के पुलिस अधिकारी मोहसिन जोहैन ने बताया कि गोलीबारी की घटना ग्वादर से करीब 25 किलोमीटर दूर हुई, जिसमें 2 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है।

    पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    हथियारबंद हमलावरों की भी पहचान नहीं हो सकी है। वे मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

    हमला

    BLA करता आया है ग्वादर में आतंकी हमला 

    अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अतीत में ग्वादर में अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी ली है।

    इससे पहले 24 मार्च को BLA ने ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्पलेक्स पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसमें 8 आतंकी भी मारे गए थे।

    बता दें, BLA बलूचिस्तान में चीन के निवेश का विरोध करता है और पाकिस्तान और चीन पर संसाधनों से युक्त बलूचिस्तान प्रांत का शोषण करने का आरोप लगाता है। यहां आए दिन सुरक्षा बलों पर हमले होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तानी आतंकवाद

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था भारतीय दूतावास का कर्मी, अब तक क्या-क्या पता चला? इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI)
    पाकिस्तान: आम चुनाव से पहले खैबर पख्तूनख्वा में थाने में आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत पाकिस्तानी आतंकवाद
    पाकिस्तान: नवाज शरीफ की सत्ता में वापसी तय, जानें ऐसा क्यों कहा जा रहा  नवाज शरीफ
    #NewsBytesExplainer: क्या पाकिस्तान के चुनाव में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी उतर रही है? हाफिज सईद

    पाकिस्तानी आतंकवाद

    अमेरिका से भारत लाया जा सकता है 26/11 हमलों का साजिशकर्ता आतंकी तहव्वुर राणा पाकिस्तान समाचार
    प्ले स्टोर पर थी पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप की ऐप 'अच्छी बातें', गूगल ने लगाया बैन गूगल
    सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 20 भारत-विरोधी यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट किए ब्लॉक पाकिस्तान समाचार
    भारत-पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकातों के बाद देश में कब-कब हुईं आतंकी घटनाएं? आतंकवादी हमला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025