Loading...
रियाद हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, 10 अन्य घायल
रियाद हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की भी मौत हुई है

रियाद हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, 10 अन्य घायल

Oct 11, 2026
10:27 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा शनिवार (10 अक्टूबर) को किए गए भीषण बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बड़ी दुखद खबर आई है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 11 भारतीय नागरिकों में से एक ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। अब हमले में मृतकों संख्या 12 हो गई है, जबकि 300 से अधिक घायल हैं।

पुष्टि

भारतीय दूतावास ने की मौत की पुष्टि

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, '10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में पता चला है कि घायल एक भारतीय नागरिक ने आज दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत (स्वदेश) भेजने के लिए हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।'

बयान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जारी किया बयान

इस भीषण हमले के बाद भारत के विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 'इस मुश्किल परिस्थिति में हमारा दूतावास हर जरूरी कदम उठा रहा है। आप उनके अपडेट्स को फॉलो कर सकते हैं।'

उधर, दूतावास की विशेष संकट प्रबंधन टीम स्थानीय अस्पताल प्रशासन और सऊदी विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर कागजी और राजनयिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने में जुटी है ताकि पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत भेजा जा सके।

ADVERTISEMENT

निंदा

भारत ने की हमले की निंदा

भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम पिछले कुछ दिनों में रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 10 अक्टूबर का कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें कई लोगों की जान गई। आम लोगों और बुनियादी ढांचों पर होने वाले हमले बिल्कुल भी मंजूर नहीं हैं और इन्हें तुरंत बंद करना चाहिए। हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

ADVERTISEMENT

हमला

कैसे हुआ था यह हमला?

सऊदी अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डे के घरेलू उड़ानों वाले टर्मिनल 3 और 4 के पास हुए मिसाइल हमले के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 4 सऊदी, 2 बांग्लादेशी और भारत, अमेरिका, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं।

इसी तरह घायलों में 10 भारतीय भी शामिल हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENT