अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्ध अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर 10 मिसाइल दागी
क्या है खबर?
दक्षिण कोरिया और जापान ने गुरुवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की 10 बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की है। यह घटना तब सामने आई, जब कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल के अंत में प्योगयांग के नेता किम जोंग उन से मिलने की घोषणा की थी। जापान टाइम्स के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई सेना ने प्योंगयांग क्षेत्र से जापान सागर की ओर 10 छोटी दूरी की मिसाइलों का पता लगाया, जिसे सियोल पूर्वी-सागर कहता है।
हमला
सभी मिसाइल ने 320 किलोमीटर की दूरी तय की
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की और अपनी सेना को पूरी तरह से तैयार रहने का आदेश दिया। साथ ही, रक्षा मंत्रालय और सैन्य अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है।
टोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें सभी ने अनुमानित 320 किलोमीटर की दूरी तय की और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरने से पहले अधिकतम 90 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचीं।
हमला
ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास रोका
इस घटना ने ट्रंप के अरमानों पर भी पानी फेर दिया, जिन्होंने किम जोंग उन से अपने संबंध बेहतर करने के लिए दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को बीच में ही रोक दिया।
ट्रंप ने अभ्यास में अमेरिकी भागीदारी में काफी कमी करने का आदेश दिया था, जिसके पीछे उत्तर कोरियाई नेता किम के साथ कूटनीति को पुनर्जीवित करना है।
हालांकि, किम की बहन किम यो जोंग ने ट्रंप के आदेश को "टिप्पणी के योग्य नहीं" बताया।