Loading...
रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, ये है उपलब्धि
रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, ये है उपलब्धि

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को आर्थिक विज्ञान में 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिया है। यह पुरस्कार रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला है। समिति ने एक्स पर बताया कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की याद में इकोनॉमिक साइंसेज़ में 2026 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफ़ोर्ड को देने का फैसला किया है। दोनों को यह पुरस्कार 'मैक्रोइकोनॉमिक स्टेबिलाइजेशन की माइक्रोइकोनॉमिक नींव के लिए दिया गया है।

खोज

दोनों की क्या है उपलब्धि?

रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड ने नए व्यापक आर्थिक मॉडल विकसित किए हैं, जिनसे प्रभावी स्थिरीकरण नीति लागू करने की हमारी क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

इन मॉडलों के आधार पर, समय पर किए गए राजकोषीय और मौद्रिक नीतिगत उपायों से अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव को कम किया जा सकता है।

यह पुरस्कार इस बात को प्रदर्शित करने के लिए दिया गया है कि आर्थिक मॉडलों को पुनर्गठित करके स्थिरीकरण नीति को पुनर्जीवित कैसे किया जा सकता है।

विशेषज्ञ

कौन हैं रॉबर्ट और माइकल?

रॉबर्ट ke जन्म 1943 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित पालो ऑल्टो में हुआ था।

उन्होंने 1967 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज से PhD की उपाधि प्राप्त की। वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में प्रोफेसर हैं।

माइकल का जन्म 1955 में अमेरिका में मैसाचुसेट्स के चिकोपी में हुआ है। उन्होंने 1983 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज से PhD की है।

वे कोलंबिया विश्वविद्यालय न्यूयॉर्क में प्रोफेसर हैं।

ADVERTISEMENT